Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

मुंबई में भी अपनी संस्कृति परंपराओं को संजोए हुए है उत्तराखंडी – नाईट

Article Top Ad

नवी मुंबई -नेरुल रामलीला मैदान देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित 16 वें “मुंबई कौथिंग का उद्घाटन राज्य के वनमंत्री मा. . गणेशजी नाईक पूर्व सांसद डॉ संजीव नाईक की गरिमा मय उपस्थिति में हुआ। उत्तराखण्ड की आराध्य देवी मां नंदा देवी डोली की भव्य दिव्य शोभायात्रा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लक्ष्मण और सीता संग महावीर श्री हनुमान जी वानर सेना के साथ सैकड़ों उत्तराखंड के परिधानों में सजी धजी महिलाओं,पुरुषों की मौजूदगी में जयश्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया.उतराखंड के लोकनृत्य प्रस्तुत करते छलिया नृत्य करते उत्तराखंड से आए लोककलाकारों ने दर्शकों का मन जीत लिया। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के एक वर्ष पूर्ती के दिन वन मंत्री गणेश नाईक एवं विशेष अतिथियों ने महाआरती से कौथिग 2025का श्रीगणेश किया ।इस अवसर पर नाईक ने सभी उत्तराखंडी समाज को शुभकामनाएं देते हुए यह विश्वास दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे उन्होंने कहा कौथिग टीम सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रहा हैं.इस अवसर पर कपिल शर्मा शो के लेखक और निर्देशक श्री. भरतजी कुकरेती,भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े धरम मावडी,एल आईसीसी के प्रबंधक रविन्द्र राजहंस, लखनऊ से कौथिग महोत्सव में पहुंची उत्तराखंड महापरिषद की पूरी कार्यकारिणी के साथ आए हरीश चंद्र पंत,गिरवीर सिंह नेगी,हयात सिंह राजपूत, महावीर प्रसाद पैन्यूली, बलवीर सिंह रावत,पूर्व नगरसेवक श्री. सूरज पाटील, नरेन्द्र जोशी,चारु उप्रेती,पूर्व नगरसेविका श्रीमती माधुरी सुतार आदि समाज के कई मान्यवर मौजूद थे

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```