Header Ad
Hindi News / Mumbai Maharashtra

हिमालयीन हेल्थ एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे उत्तराखंडी

Article Top Ad

बोईसर पालघर के उत्तराखंड समाज की जागरूक सामाजिक संस्था हिमालयीन हेल्थ एंड एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट (बोईसर) का सांस्कृतिक कार्यक्रम टीमा ग्राउंड, टीमा हॉल, एमआईडीसी में बड़ी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित अध्यक्ष पी एस पटवाल , महासचिव कैलाश पांडेय
ने की ।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विलास तरे नहीं पहुंच पाए उनके प्रतिनिधि के रूप में नीलम शंखे ने उनका संदेश पढ़कर सुनाया उन्होंने कहा बोईसर पालघर क्षेत्र में उत्तराखंड के लोग पूरी इमानदारी और सबसे मिलजुल कर रहते हैं समाज को आगे लाने के लिए संस्था बहुत सारे उपक्रम चलाती रहती है । रक्तदान शिविर, हेल्थ कैंप और शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था सांस्कृतिक सामाजिक आर्थिक क्षेत्र में अपने लोगों को जोड़ने का काम कर रही है और संस्थाओं को भी इनसे सीख लेने की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड डांस प्रतियोगिता (एकल एवं युगल) सिर्फ उत्तराखंडी गीतों पर रखा गया था। बडी तादाद में महिलाएं पुरुषों उत्तराखंडी परिधान में सांस्कृतिक संध्या में मौजूद रहे।

संगीत निर्देशक रामेश्वर गैरोला की धुनों पर गीत संगीत की एक मधुर भव्य उत्तराखंडी उद्घोषक सुरेंद्र भट्ट, लोकगायक सुरेश काला, देवकीनंदन कांडपाल, लोकगायिका प्रतिभा कठैत और मीना कन्सवाल, सरिता पौडेल व मनोज सिंह महर के लोकगीतों पर श्रोताओं ने जमकर डांस किया।, अभिनेता अनिल भट्ट व कोरियोग्राफर रेशमा रौथाण ने उपस्थित दर्ज की। संस्था के उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, मेहमान कपकोटी, महासचिव कैलाश पांडेय, बहादुर गुसाईं, प्रमोद रावत,डी एस बगडवाल, अमित रावत,बालम टांगनिया की टीम ने अतिथियों का सत्कार किया

ट्रस्ट ने बोइसर में एक OPD खोला हैं जिसमे मात्र ५० रुपए में दवाई और जाँच होती हैं

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```