Header Ad
Hindi News / Crime / Mumbai

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सलमान खान लिंक क्राइम ब्रांच की जांच में एसआरए का कोई लिंक नहीं

Article Top Ad

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट तैयार कर ली है और अब दायर करने को तैयार है। बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के ढाई महीने बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करवाई। हत्या के पीछे कारण अभिनेता सलमान खान से उनकी निकटता है। साथ ही क्राइम ब्रांच ने बांद्रा ईस्ट में एसआरए परियोजनाओं को लेकर विवाद को कारण हत्या किए जाने से इनकार किया है।

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने आशंका जाहिर की थी कि उनके पिता एसआरए परियोजना के खिलाफ थे। उनकी हत्या के पीछे एक कारण यह हो सकता है। क्राइम ब्रांच की जांच में इसका कोई लिंक नहीं मिला। अब पुलिस अगले हफ्ते 26 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर सकती है

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही शहर की क्राइम ब्रांच टीम आरोपपत्र दायर करने के लिए तैयार है। एक पुलिस अफसर ने कहा कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के आरोप के मुताबिक एसआरए विवाद से मामले को जोड़ने के लिए क्राइम ब्रांच को कोई सबूत नहीं मिला है।

पुलिस अफसर ने कहा, ‘हालांकि हमने कुछ डेवलपर्स के बयान दर्ज किए, लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया।’ अधिकारी ने कहा, ‘हम संदिग्धों में से एक शुभम लोनकर उर्फ शुब्बू के गोलीबारी के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर अपलोड की गई पोस्ट पर भरोसा कर रहे हैं।’ लोनकर घटना के बाद से फरार है। उसने दावा किया था कि हत्या के पीछे बिश्नोई गिरोह का हाथ है। अनमोल बिश्नोई कनाडा में छिपा हुआ है और पुलिस उसे भारत लाने की कोशिश कर रही है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```