Header Ad
Hindi News / Dehradun

नगर निगम में आपत्तियों की सुनवाई के दौरान जमकर हंगामा, आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस के नेता

Article Top Ad

नगर निगम के वार्ड 47 और 49 पर आपत्ति को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए। बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई। देहरादून नगर निगम में आपत्तियों की सुनवाई के दौरान हंगामा हो गया। सुनवाई के दौरान देर शाम विधायक उमेश शर्मा पहुंच गए।

वहीं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस दौरान नगर निगम के वार्ड 47 और 49 पर आपत्ति को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए। बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई। मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```