Header Ad
Hindi News / big news / Blog

जहां सुनेत्रा, वहीं मतदाता

Article Top Ad

मुलशी – राकांपा, भाजपा और शिवसेना महायुती की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार की जहां भी पदयात्रा हो रही हैं वहां उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भाड़ देखी जा रही है।आज वे मुळशी तालुका के दोरे पर है। इस दौरान तालुका के खारावडे गाँव मैं नागरिकों ने श्री भैरवनाथ मंदिर के प्रांगण में भव्य प्रचार सभा का आयोजन किया। परिसर के गाँव के सरपंचों ने सुनेत्रा पवार का स्वागत किया और महायुती को साथ देने का विश्वास जताया। इस मौके पर सुनेत्रा पवार ने सभी नागरिकों से बातचीत की. खारावडे क्षेत्र के नागरिकों को विश्वास दिलाया कि अजितदादा आपकी हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहेंगे। “उसके साथ ही मुझे भी यह विश्वास है कि आपके विकास कार्यों को केंद्र सरकार के माध्यम से किया जाएगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```