Mumbai Maharashtra

स्वामी विवेकानंद रन मैराथन में दौड़े तीन हजार लोग

स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता

मुंबई पवई : भारत विकास परिषद चांदीवली शाखा आयोजित 13वां स्वामी विवेकानंद रन मैराथन पवई हीरानंदानी स्टार बाक्स के समक्ष रविवार 21 सितंबर को भव्य- दिव्य समारोह
पवई हीरानंदानी परिसर में बड़ी भीड़ – भाड़ के साथ संपन्न हुआ।

भारत विकास परिषद की चांदीवली शाखा स्वामी विवेकानंद जी के 11 सितंबर, 1893 को शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद और हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने और उन्हें याद करने के साथ उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्यों को लेकर 12 साल यह आयोजन संस्था करवा रही है ।
स्वामी विवेकानंद रन मैराथन का यह आयोजन 13 वां साल था जिसमें लगभग तीन हजार युवा – युवतियों और उम्रदराज लोगों ने भाग लिया।
इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में लोकसभा संसदीय संयुक्त समिति के वक्फ बोर्ड अधिनियम 2024 के चेयरमैन सांसद जगदंबिका पाल मौजूद थे
उनके शिवसेना विधायक दिलीप मामा लांडे फिल्म अभिनेता मुकेश ऋषि, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री लक्ष्मी निवास जाजू प्रसिद्ध विचारक और लेखक रतन शारदा समेत कई कई हस्तियां इस अवसर पर मौजूद रही।


अपने उद्बोधन में श्री पाल ने कहा कि भारत विकास परिषद देशभर में जमीनी स्तर पर सामाजिक कार्यों में जुटी है। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आज की पीढ़ी के समक्ष अपने तरीके से पेश करना अनिवार्य और अच्छी पहल है। हिंदू सनातन धर्म सर्वे भवन्तु सुखिन का उद्देश्य सदियों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वाह करते आया है। ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। इसलिए आइए मिलकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संयुक्त सचिव पश्चिम क्षेत्र के महेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 3.5 हजार लोग दौड़े. दौड़ का मुख्य उद्देश्य स्वामी जी के विचारों को प्रसारित करना और उसे प्राप्त धनराशि को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना है इस वर्ष भी 10 संस्थाओं को 10 लाख रुपए की सेवा प्रदान की गई।


परिषद की तरफ से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेश शर्मा राजेंद्र ईनानी, दीप्ति चौधरी, किरण जी कुमावत, दीप्ति झवर और जयंत कुमावत संस्था की चांदीवली पवई शाखा की पूरी टीम सदस्य कई दिनों की अथक परिश्रम से जुटी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button