Header Ad
Hindi News / Uttar pradesh

प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को मिलेगी स्लीपिंग पॉड की सुविधा Mahakumbh 2025:

Article Top Ad

प्रयागराज महाकुंभ में इस बार प्रदेश सरकार ने चालीस करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है. ऐसे में महाकुंभ में आने वाले यात्रियों को रहने की सस्ती और अच्छी व्यवस्था की जरूरत है. सरकार और धार्मिक संतों ने इसके लिए कुंभ क्षेत्र में ऐसे बड़े-बड़े पंडाल लगाए हैं. लेकिन हजारों की संख्या में जो लोग स्टेशन के आस पास कुछ घंटे बिताना चाहते हैं. उनका ख्याल करके स्लीपिंग पॉड नाम का ये एक दिलचस्प प्रयोग शुरू किया गया है. जिसमें यात्री एक घंटे या तीन घंटे के लिए भी कम बजट के कमरे लेकर आराम कर सकता है.

होटल का नाम है स्लीपिंग पॉड. इस होटल में आने के बाद आपको कमरे के रूप में दिखाई देंगे एक के ऊपर एक रखे हुए ये बड़े-बड़े खूबसूरत डिब्बे जिन्हें कहते हैं स्लीपिंग पॉड. दरअसल, ये डिब्बे ही इस होटल के कमरे हैं. इन कमरों में वो सब कुछ है जो आपको किसी साधारण होटल में मिल सकता है. जी हां, वो सारी सुविधाएं जो आपकी एक सुखद नींद के लिए जरूरी हैं.

क्या हैं सुविधाएं इसमें एसी लगा हुआ है. साफ हवा के लिए वेंटीलेशन डक्ट है. ट्यूब लाइट की सामान्य रोशनी के साथ-साथ और नाइट लैंप के रूप में अलग-अलग रंग की लाइटें हैं. सजने के लिए शीशा लगा है, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी है. सफेद रजाई और गद्दे तो खैर हैं ही. अब और क्या चाहिए आपको? बाथरूम चाहिए तो वो भी यहां कमरे के किराए में ही उपलब्ध है.

Congress Protest: लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज, प्रभारी अविनाश पांडे नजरबंद, हिरासत में कई कार्यकर्ता

लेकिन अगर आप अपने साथी के साथ ही रुकना चाहें तो उसके लिए ऐसे डबल ऑक्यूपेंसी के बड़े स्लीपिंग पॉड भी हैं. और अगर आप पूरे परिवार के साथ हैं तो ये रहा फ़ैमिली पॉड जिसमें दो डबल ऑक्यूपेंसी वाले पॉड के साथ एक प्राइवेट बाथरूम भी है और ये स्पेस एक प्राइवेट प्रिमाईसेस की तरह एक दीवार से घिरा है.

इस स्लीपिंग पॉड होटल की एक खासियत और है. यहां कपल्स के लिए अलग एरिया में स्लीपिंग पॉड है और सिंगल या डबल वुमन के लिए देखिए ये स्पेशल पिंक पॉड भी है. अब बात सुरक्षा की तो यहां हर ओर सीसीटीवी लगे हैं. ये स्लीपिंग पॉड होटल प्रयागराज जंक्शन स्टेशन के सिविल लाइंस साइड में इतनी फ़्रंट लोकेशन पर है कि सुरक्षा का अहसास इसके लोकेशन के कारण भी बना रहता है.

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```