Header Ad
Hindi News / pahalgam

पहलगाम आतंकी हमला : आज मुंबई लाये जायेंगे पर्यटकों के शव*

Article Top Ad

शिवसेना की टीम समन्वय के लिए श्रीनगर पहुंची

मंत्री गुलाबराव पाटिल और योगेश कदम मुंबई एयरपोर्ट पर रहेंगे उपस्थित

भाजपा ने भी दोनों सहपालक मंत्रीयो को दी जिम्मेदारी

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं सभी विभागों के साथ साध रहे हैं समन्वय

मुंबई, दिनांक, 23 अप्रैल 2025

पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में महाराष्ट्र के 6 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मृतकों के शव और उनके परिजनों को वापस राज्य में लाने की प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से शुरू कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद इस प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और जरूरी मार्गदर्शन भी कर रहे हैं।

श्रीनगर से पर्यटकों के शवों और फंसे उनके परिजनों को विमान महाराष्ट्र में लाने के लिए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के निजी सहायक अभिजीत दरेकर और उनकी टीम कल यानी मंगलवार की रात ही श्रीनगर पहुंच गई थी। वहीं, मुंबई में जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल और गृह राज्यमंत्री योगेश कदम समन्वय के लिए उपस्थित हैं।

इसके साथ ही श्रीनगर में फंसे अन्य पर्यटकों को भी सुरक्षित वापस लाने के सभी प्रयास भी जारी हैं। महाराष्ट्र के फंसे पर्यटकों की मदद के लिए शिवसेना की एक टीम अभी भी श्रीनगर में पूरी मुस्तैदी से डटी हुई है।

इस घटना में संजय लेले और दिलीप डिसले के शव श्रीनगर-मुंबई एअर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई लाए जाएंगे। यह विमान वहां से आज दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना होगा।

पुणे के कौस्तुभ गणवते और संतोष जगदाले के शव शाम 6 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट से पुणे लाया जायेगा।

इसी तरह डोंबिवली के निवासी हेमंत जोशी और अतुल मोने के शव लाने वाली फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर वहां रवाना होकर मुंबई पहुंचेगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```