Header Ad
Hindi News / Blog / sports

3 वर्ष में 3 करोड़ युवाओं ने किया माय भारत में पंजीकरण

Article Top Ad

माई भारत में 3 करोड़ से अधिक पंजीकृत युवाओं का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया

यह राष्ट्र-निर्माण के अवसरों में युवा भारतीयों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के राष्ट्रीय युवा सहभागिता मंच ‘मेरा युवा भारत’ (माई भारत) (mybharat.gov.in/) ने 3 करोड़ से अधिक पंजीकृत युवाओं का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

यह उपलब्धि भारत के सबसे बड़े युवा सहभागिता इकोसिस्टम के महत्वपूर्ण विस्तार को दर्शाती है, जो युवाओं को अनुभवात्मक अधिगम, स्वयंसेवा, नेतृत्व, नागरिक सहभागिता और युवा-नेतृत्व वाली पहलों में भाग लेने के अवसर प्रदान करती है।इस प्रकार, तीन करोड़ से अधिक का आंकड़ा केवल पंजीकरण की संख्या में वृद्धि का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय मंच के बढ़ते विस्तार को दर्शाता है, जिसके माध्यम से युवा भारतीय अनुभव से सीख सकते हैं, सामुदायिक पहलों में भाग ले सकते हैं, नेतृत्व-क्षमता विकसित कर सकते हैं और देश की विकास यात्रा में अपने विचारों का योगदान दे सकते हैं।

माई भारत अपने डिजिटल और जमीनी स्तर के इकोसिस्टम का विस्तार जारी रखते हुए युवा शक्ति, जन भागीदारी और युवा-नेतृत्व वाले राष्ट्र-निर्माण को मजबूत करने पर केंद्रित है। यह विकसित भारत@2047 के विज़न के अनुरूप भारत की युवा आबादी को देश के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
पीटीआई से साभार

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```