Dehradun

उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, अभी कई और दिन तक जारी रहेगा दौर

उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से अभी कई और दिन बताई गई है।

प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कई दौर की भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। मंगलवार को उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद से सभी जिलाें में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में सामान्य अधिक बारिश दर्ज की गई है। देहरादून के मालदेवता में 222.2 एमएम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले कई घंटों तक बिजली गरजने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button