Header Ad
Hindi News / Blog

उत्तराखंड की मुंबई में बनी पहली नगरसेविका श्रीमती लोना रावत को गढ़वाल भातृ ने किया सम्मानित

Article Top Ad

बृहन्मुंबई महानगर पालिका में पहली नगरसेविका बनी श्रीमती लोना रावत

उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना ने दिया था श्रीमती रावत को टिकट

शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर की बेटी को दी श्रीमती रावत ने जबरदस्त पटकनी



मुंबई में रामलीला को उत्तराखंडियों की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था गढ़वाल कला केंद्र के जोगेश्वरी – पूर्व में नए कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर श्री सत्यनारायण की महा पूजा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुंबई महानगर पालिका के जोगेश्वरी – पूर्व , प्रभाग – 73 से ठाकरे शिवसेना के टिकट पर नवनिर्वाचित नगर सेविका श्रीमती लोना रावत जी को विशेष रूप आमंत्रित किया गया था । श्रीमती लोना रावत जी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल , नैनी डांडा ब्लॉक के ज्यूदाल्यूं गांव के राजेंद्र सिंह रावत जी की धर्मपत्नी हैं । रावत जी सत्तर के दशक में गढ़वाल कला केंद्र द्वारा महाराज भवन मैदान , जोगेश्वरी – पूर्व में मंचित प्रसिद्ध रामलीला में कई वर्षों तक राम का किरदार निभा चुके हैं ।

उस समय उनकी लोकप्रियता उस क्षेत्र में चरम पर थी ।

लोना जी की यह जीत हम उत्तराखंडियों के लिए ऐतिहासिक तो है ही । लेकिन उनकी यह सफलता इसलिए भी विशेष है कि उन्होंने स्थानीय सांसद रविंद्र वायकर ( शिंदे शिवसेना ) की सुपुत्री को सीधे मुकाबले में हराकर विजयश्री प्राप्त की है।
इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में मुंबई में उत्तराखंडियों की सबसे पुरानी व प्रतिनिधि संस्था गढ़वाल भ्रातृ मंडल व गढ़वाल कला केंद्र के पदाधिकारियों द्वारा श्रीमती लोना रावत को शॉल , श्री फल , पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
सम्मानित करने वाले पदाधिकारियों में गढ़वाल भ्रातृ मंडल के अध्यक्ष रमण मोहन कुकरेती , उपाध्यक्ष गणेश नौटियाल, महासचिव मनोज द्विवेदी व गढ़वाल कला केंद्र के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बडोला , महासचिव विनोद भरद्वाज , सह सचिव योगेश नेगी , कोषाध्यक्ष कैलाश द्विवेदी , आंतरिक निरीक्षक वीरेंद्र सिंह गुसाईं आदि का समावेश था ।
अन्य गणमान्यों में प्रेम पोखरियाल , जगत राम जखमोला , एडवोकेट वाचस्पति लखेड़ा , भूपेंद्र बड़ोला , सोहन सिंह गुसाईं , श्रीमती शांति गुसाईं , श्रीमती माहेश्वरी रावत , श्रीमती ज्योति बड़ोला , श्रीमती शांति द्विवेदी , श्रीमती उषा गुसाईं , श्रीमती विमला भारद्वाज , श्रीमती ज्योति बर्थवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।
सभी ने नवनिर्वाचित नगरसेविका को इस ऐतिहासिक विजय पर बधाई एवं भविष्य के कार्यकलापों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```