Header Ad
Hindi News / Blog

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने पर इमाम के खिलाफ फतवा

Article Top Ad

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर इमाम अहमद इलियासी के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। अहमद इलियासी ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ हैं।

इस्लामिक धर्मगुरु का दावा है कि, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के बाद से उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है और धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

हालांकि इमाम ने कहा- मैंने कोई अपराध नहीं किया है और इस तरह के लोगों से डरने वाले नहीं है। जिन्हें उनसे नफरत हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इमाम के मुताबिक, फतवा रविवार (28 जनवरी) को जारी किया गया था।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```