राकेश निर्मोही। 9167014505 हर सामाजिक गतिविधियों को सम्मान और न्याय। ———
गणेश भक्तों के लिए 12 हजार वड़ा पाव वितरित
मुंबई। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भारत विकास परिषद, पवई-चांदिवली शाखा ने लायंस क्लब, सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन और एसएम एक्सप्रेस के सहयोग से गणेश भक्तों के लिए 12 हजार वड़ा पाव का वितरण किया। सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना से आयोजित इस पहल में परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रिया पंसारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शाखा के 35 से अधिक सदस्यों ने गणेश भक्तों की सेवा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संपर्क राजेंद्र इनानी, अरुण सावंत, भूपेंद्र शाह, विजया चारी, शाखा अध्यक्ष दीप्ति झंवर, सेवा संयोजिका सरोज गुप्ता, महिला सहभागिता संयोजिका सोनाली पति, संपर्क संयोजक रविंद्र लोहिया, पर्यावरण संयोजक डॉ. अशोक म्हात्रे, कविन्द्र शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए निकले भक्तों के बीच किए गए इस सेवा कार्य को सामाजिक सहभागिता और जनसेवा की भावना से जुड़ी सराहनीय पहल बताया गया। आयोजन के माध्यम से परिषद ने सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

