Header Ad
Hindi News / Blog

31 जनवरी से 2 फरवरी तक रानी बाग में। 28वीं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन

Article Top Ad

जाॅ़न मेढे* मुंबई नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा पिछले 28 वर्षों से लगातार बागवानी प्रदर्शनी और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 31जनवरी से 2फरवरी तक भायखला के रानी बाग यानी वीर जीजामाता भोंसले पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। वहीं 7 फरवरी से 8 फरवरी को दो दिवसीय बागवानी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। नवी मुंबई पालघर जैसे शहरों से बागवानी और बागवानी में विशेष रुचि रखने वाले लोग इस पुष्प प्रदर्शनी में अवश्य आते हैं। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के फूलों… उनके संरक्षण और देखभाल के बारे में जानकारी दी जाती है।

इसके अलावा, सब्जियों, फलों, पेड़ – पौधों और जड़ी-बूटियों की खेती, उनकी कटाई-छंटाई और उर्वरकों के उपयोग के संदर्भ में एक बुनियादी मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इस कार्यशाला में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है उद्यान अधीक्षक जीतेन्द्र परदेशी के कार्यकाल के दौरान, इस विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हासिल किया है और जापानी तकनीक पर आधारित पार्क विकास और पर्यावरण संवर्धन गतिविधियों मियावाकी को भी परदेशी के नेतृत्व में सफलता मिली.

उद्यान उपाधीक्षक मुंढे, साहेबराव गावित, अतरदे, वारिसे, राठोड, गोसावी के मार्गदर्शन में तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और मालियों के सहयोग से कई जनकल्याणकारी गतिविधियां सफलतापूर्वक क्रियान्वित की गई हैं। इस प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ सिने जगत की मशहूर हस्तियाँ भी आती हैं। कृषि विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन यहां मिलेगा। बाग़ बगीचे एवं बागवानी कार्यशाला में भाग लेने के लिए ₹1000 का शुल्क निर्धारित किया गया है । इस विषय पर अधिक जानकारी निम्नलिखित नंबर पर मिलेगी । अमित करंदीकर–9321636622 प्रतिभा ठाकरे – 8692030699 एवं उद्यान अधीक्षक कार्यालय ने अविनाश जाधव – 8291412122 से संपर्क करने की अपील की है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```