Header Ad
Hindi News / Blog

संसद में सर्वदलीय बैठक आज:बजट सत्र कल से शुरू होगा, इसे शांतिपूर्ण चलाने पर चर्चा होगी

Article Top Ad

संसद के बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह बैठक आज सुबह 11:30 बजे से संसद भवन परिसर के पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में शुरू होगी। इसमें संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को बुलाया है। इस बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों से आगामी बजट सत्र के शांतिपूर्ण संचालन के सहयोग की अपील करेगी।

संसद का बजट सत्र कल (31 जनवरी) राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू होगा। इसके अगले दिन 1 फरवरी को केंद्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। यह सत्र 9 फरवरी तक चलेगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```