Header Ad
Hindi News / Blog

तुलिप ब्रायन मिरांडा का सत्कार, 500 महिलाओं को साड़ियों का वितरण

Article Top Ad

मुंबई, 25 अक्टूबर। मुलुंड पश्चिम स्थित जी. एस. शेट्टी ग्रैंड सेंट्रल हॉल में रविवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश शंकर शेट्टी की ओर से एडवोकेट तुलिप ब्रायन मिरांडा के सत्कार समारोह का आयोजन किया गया

नगरसेविका एडवोकेट तुलिप ब्रायन मिरांडा की नई पारी शुरू

नगरसेविका के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर एकता एनजीओ के माध्यम से 500 महिलाओं को निःशुल्क साड़ियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में राकेश शंकर शेट्टी ने तुलिप ब्रायन मिरांडा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को नागरिकों की समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं में सुधार को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से काम करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुलुंड तालुका महिला अध्यक्ष नीताबेन जोशी, मुंबई उत्तर-पूर्व जिला महिला अध्यक्ष लजवंती शेट्टी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```