Header Ad
Hindi News / Blog

जीडीएमआरजी ने यमकेश्वर के 80 विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति

Article Top Ad

25 विद्यालयों के मेधावी व जरूरतमंद बच्चों को मिले चेक और गर्म हुडी

उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल-तिलधार खाल, गणेशी देवी मनी राम जोशी (GDMRJ) चैरिटेबल ट्रस्ट, देहरादून ने यमकेश्वर ब्लॉक के 25 हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के 80 मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 2 लाख 31 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलधार खाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी के. एस. तोलिया ने विद्यार्थियों को चेक प्रदान किए। सभी बच्चों को एक-एक गर्म हुडी भी दी गई।

छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त 151 आवेदनों में से 80 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें पांच अनाथ, 40 ऐसे विद्यार्थी जिनके माता या पिता में से किसी एक का निधन हो चुका है, दो दिव्यांग अथवा दीर्घकाल से अस्वस्थ पिता के बच्चे और 33 आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं।

कक्षा 9 व 10 के 49 विद्यार्थियों को 2,500 रुपये तथा कक्षा 11 व 12 के 31 विद्यार्थियों को 3,500 रुपये प्रति विद्यार्थी दिए गए। चयनित बच्चों में 24 को पिछले वर्ष भी छात्रवृत्ति मिली थी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एस. पी. अमोला, राजकीय इंटर कॉलेज हीराखाल के सहायक अध्यापक एवं कार्यक्रम संचालक सुमन प्रकाश भट्ट, ट्रस्ट संस्थापक देवकी नन्दन जोशी, सचिव एवं प्रमुख ट्रस्टी वीना जोशी तथा ट्रस्टी आर. पी. सती उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।दो वर्षों में 4.61 लाख रुपये की सहायताट्रस्ट की स्थापना 5 फरवरी 2025 को देवकी नन्दन जोशी ने अपने माता-पिता स्वर्गीय मनी राम जोशी एवं गणेशी देवी जोशी की प्रेरणा से की थी। ट्रस्ट ने दिसंबर 2025 में भी 80 विद्यार्थियों को 2 लाख 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी थी। इस प्रकार दो वर्षों में 160 विद्यार्थियों को कुल 4 लाख 61 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```