Header Ad
Hindi News / Blog / Entertainment

शाइना के आंगने शहनाई बेटी शनाया भाविक मर्चेंट की सगाई में जुटे पारिवारिक मित्र

Article Top Ad

शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत की भाविक मर्चेंट से सगाई

मुंबई, 17 अक्टूबर। शिवसेना नेता एवं फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत ने शनिवार को मुंबई के नेपियन सी रोड स्थित अपने आवास ‘शांति बंगला’ में आयोजित निजी समारोह में भाविक मर्चेंट के साथ सगाई की।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस समारोह में परिवार के करीबी सदस्यों और मित्रों ने शिरकत कर नवयुगल को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अभिनेता सलमान खान और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे भी समारोह में पहुंचे और शनाया तथा भाविक को बधाई दी।

शनाया मुनोत उद्यमी हैं, जबकि भाविक मर्चेंट स्वानकॉर्प (SwanCorp) के प्रौद्योगिकी व्यवसाय ‘स्वानसैट’ (SwanSAT) के संस्थापक हैं।सगाई की जानकारी साझा करते हुए शाइना एनसी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर बेटी शनाया और भाविक की सगाई परिवार के लिए खुशी का क्षण है। उन्होंने इस नए सफर के लिए ईश्वर के प्रति आभार जताते हुए माता-पिता, परिजनों और मित्रों के आशीर्वाद को महत्वपूर्ण बताया।समारोह के साथ ही शनाया और भाविक ने अपने जीवन की नई शुरुआत की।

परिवार ने इस अवसर पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```