महामंत्री
अजय जामवाल प्रदेश संगठन महामंत्री, सतीश धोंड को सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। अजय जामवाल को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इससे पहले वे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई जिम्मेदारी के बाद उनका केंद्र मुंबई रहेगा।
महाराष्ट्र भाजपा में लंबे समय से संगठन महामंत्री पद पर नियुक्ति की अपेक्षा की जा रही थी।
अजय जामवाल के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसी क्रम में अनुभवी भाजपा नेता सतीश धोंड को महाराष्ट्र प्रदेश सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र नागपुर रहेगा।
धोंड को पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में संगठनात्मक कार्य का अनुभव है। इसके अलावा भाजपा के संगठनात्मक विस्तार तथा जनजाति मोर्चा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का अखिल भारतीय स्तर पर अनुभव भी उनके पास है।
विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने की दृष्टि से सतीश धोंड की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नियुक्तियों से महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

