Header Ad
Hindi News / Blog / sports

स्वास्थ्य, सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश लेकर 4 अक्टूबर को होगी 14वीं दौड़ स्वामी विवेकानंद रन के कार्यालय का शुभारंभ

Article Top Ad

स्वामी विवेकानंद रन के लिए खुला कार्यालय

मुंबई। भारत विकास परिषद, पवई-चांदिवली शाखा द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद रन के कार्यालय का शुभारंभ बुधवार, 23 सितंबर को हाइको मॉल, हिरानंदानी, पवई में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन आदित्य अमरजीत सिंह, Director BIS एवं सेवानिवृत्त ACP तथा प्रान्त अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी ने किया।


‘Run for Cause’ की भावना से आयोजित यह दौड़ महज एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है।

इस वर्ष 14वीं स्वामी विवेकानंद रन का आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को प्रातः 5 बजे से डाउनटाउन पवई, हिरानंदानी गार्डन्स में किया जाएगा।


कार्यालय शुभारंभ समारोह में भारत विकास परिषद्, पश्चिम क्षेत्र के संयुक्त महासचिव महेश शर्मा जी, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य-संपर्क राजेंद्र इनानी जी, मुंबई कोंकण प्रांत अध्यक्ष अविनाश धर्माधिकारी जी, प्रांत संपर्क संयोजिका श्रीमती दीप्ति चौधरी जी तथा प्रांत GVCA संयोजिका श्रीमती किरण कुमावत जी की विशेष उपस्थिति रही।


इस अवसर पर पवई-चांदिवली शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक लोगों से सक्रिय रूप से जुड़ने और स्वास्थ्य, सेवा तथा राष्ट्रभावना के इस जन-अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```