मुंबई, 31 अगस्त। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट की आज कोर कमेटी की बैठक देवगिरी बंगले पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुनेत्रा अजित पवार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें कोर कमेटी के सभी नेताओं की उपस्थिति रही। इस बैठक में संगठन के स्वरूप को मजबूती देने और संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया।

एक दिवसीय राज्यस्तरीय शिविर 27 सितंबर को नाशिक में आयोजित होगा। प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने बताया कि इसमें 700 से 750 पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।जिला परिषद चुनावों के लिए विधायक दिलीप वलसे पाटिल को मुख्य समन्वयक तथा डीएलओ-एसआईआर संबंधी कार्यों के लिए नवाब मलिक को प्रमुख समन्वयक नियुक्त किया गया है। शिविर का एजेंडा शीघ्र घोषित किया जाएगा।

