Header Ad
Hindi News / Blog

उल्हासनगर को राहत; मुद्रांक शुल्क अभय योजना की अवधि 30 दिन बढ़ी

Article Top Ad

मुंबई, 31 अगस्त। उल्हासनगर में लंबित मुद्रांक शुल्क प्रकरणों के निस्तारण हेतु ‘महाराष्ट्र मुद्रांक शुल्क अभय योजना-2023’ की अवधि विशेष प्रावधान के तहत 30 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने यह निर्णय लिया।


यह अतिरिक्त अवधि केवल उन आवेदनों पर लागू होगी, जो योजना की निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत किए गए थे तथा वर्तमान में ठाणे (ग्रामीण) के मुद्रांक जिल्हाधिकारी कार्यालय में लंबित हैं। इस अवधि में नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा इसका लाभ केवल उल्हासनगर के प्रकरणों तक सीमित रहेगा।


राजस्व मंत्री ने संबंधित पात्र नागरिकों से निर्धारित मुद्रांक शुल्क एवं दंड जमा कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा इस अवसर का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने का आग्रह किया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```