एक अविस्मरणीय संगीतमय आध्यात्मिक संध्या
अमर त्रिपाठी साहित्य संपादक
मुंबई – शनिवार एक अगस्त की शाम मुंबई वासियों के लिए एक अविस्मरणीय संगीतमय आध्यात्मिक शाम रही ! प्रसिद्ध हास्यकवि महेश दुबे ने गोरगांव के अजंता पार्टी हाल में जयपुर राजस्थान के प्रख्यात शास्त्रीय गायक और मानस मर्मज्ञ महेश दत्त शर्मा ‘रामायणी ‘ जी का अद्भुत और अविस्मरणीय गायन आयोजित करवाया ! देश विदेश के असंख्य शिष्यों के बीच गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध महेश दत्त जी ने अपने अद्भुत गायन और धार्मिक प्रसंगों द्वारा उपस्थित जनों को अध्यात्म और संगीत से सराबोर कर दिया !

जयपुर से ही उनके साथ पधारे साजिंदों ने शानदार वादन से श्रोताओं का हृदय जीत लिया ! इस कार्यक्रम में महानगर के विशिष्ट और महनीय लोगों की उपस्थिति रही ! बाद में उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अविस्मरणीय बताया !

अनेक विशिष्ट और समर्थ लोगों ने भी गुरुजी के कार्यक्रम आयोजित करवाने की इच्छा व्यक्त की! कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी और उत्तरभारतीय संघ के सचिव श्री देवेन्द्र तिवारी , उद्योगपति श्री बृजमोहन अग्रवाल , शिक्षाविद श्री छविनाथ दुबे , उद्योगपति श्री रामनारायण मिश्रा, उमेश दुबे , नरेश शर्मा , पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा,राजेश विक्रांत, अभय मिश्र,पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव , सुनील सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, अमर त्रिपाठी , प्रख्यात संगीतज्ञ प्रतीक मेहता राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी शशि सिंह कवि गुलशन मदान , रासबिहारी पांडे , अर्चना जौहरी , रीमा राय सिंह आदि उपस्थित रहे! इस कार्यक्रम के आयोजन में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध ओज कवि श्री योगेन्द्र शर्मा की विशेष भूमिका रही ! आभार प्रदर्शन आयोजक महेश दुबे ने किया !