Hindi News / Blog

ठाणे में प्रतिभा, संस्कृति और सम्मान का भव्य संगम‘स्व. धीरज प्रतिभा सम्मान–2026’ समारोह में प्रतिभाओं का गरिमामय अभिनंदन

Article Top Ad

मैथिली समन्वय समिति का 10 वां प्रतिभा, संस्कृति और सम्मान समारोह सम्पन्न

नीलम प्रवीन झा

ठाणे – जीवन में महान सफलता प्राप्त करने के लिए केवल बुद्धिलब्धि (IQ) और भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EQ) ही पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए व्यक्तित्व और जीवन की परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न प्रकार के ‘कोशेंट’ विकसित करना भी आवश्यक है यह सीख थी संदीप युनिवर्सिटी के संस्थापक और चैयरमेन डॉ संदीप झा के वे ठाणे पश्चिम गडकरी सभागृह में मैथिली समन्वय समिति आयोजित स्व.धीरज प्रतिभा सम्मान -2026 में अध्यक्षीय भाषण में समाज के मेधावी दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण छात्रों का मार्गदर्शन में कहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मां सरस्वती की वंदना से हुआ। कार्यक्रम का सांस्कृतिक आकर्षण सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री प्रिया मलिक की मनमोहक प्रस्तुति रही। उनके सुरों ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ संदीप झा ने कहा युवाओं के लिए मेरा संदेश अत्यंत सरल है . झा ने कहा सोशल मीडिया को कभी अपने लक्ष्य और एकाग्रता पर हावी न होने दें। फर्जी समाचारों से सदैव सावधान रहें और परिश्रम, धैर्य तथा निरंतर लगन की शक्ति को कभी कम करके न आंकें।संस्था का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था ने प्रतिभा के इस सुंदर और प्रेरणादायी उत्सव का सहभागी बनने का अवसर उन्हें प्रदान किया।

इन युवा प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान प्राप्त करते देखना भविष्य के प्रति मेरे मन में नई आशा और विश्वास का संचार करता है। प्रतिभा-सम्मान, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को समर्पित इस आयोजन ने उपस्थित जनसमुदाय के मन पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी नित्यानंद झा रहे। उनकी प्रेरणादायी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीपाद अच्युत चैतन्य प्रभुजी, इस्कॉन मंदिर, नवी मुंबई-खारघर ने अपने आध्यात्मिक विचारों से उपस्थित जनों को प्रेरित किया।

समिति के अध्यक्ष राजकुमार झा, सचिव अरविंद कुमार झा, कोषाध्यक्ष अरुण चौधरी सहित मुलुंड भाजपा के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन झा, समाजसेवी महेश शर्मा,समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad