Hindi News / Blog

देवाभाऊ रजक योजना’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने का प्रयास : राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले

Article Top Ad

नागपुर, 22 जुलाई। “देवाभाऊ रजक योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘अंत्योदय’ अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की विचारधारा को साकार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है,” यह वक्तव्य राजस्व मंत्री तथा नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किया। वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उद्योग आघाड़ी के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद वाकोडकर की संकल्पना से प्रारंभ की गई ‘देवाभाऊ रजक योजना’ का शुभारंभ में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नागपुर के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित नक्षत्र, प्रतापनगर चौक सभागार में किया गया। इस अवसर पर 20 धोबी समाज के लाभार्थियों को आधुनिक स्टीम आयरनिंग टेबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विधायक परिणय फुके, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र कवठेकर, नागपुर शहर अध्यक्ष दयानंद तिवारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के निजी सचिव सुनील मित्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद किया।

बावनकुले ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक धोबी व्यवसाय से जुड़े परिवारों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनकी आय और रोजगार बढ़ाने का यह अभिनव प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से धोबी समाज को इस प्रकार की आधुनिक आयरनिंग टेबल उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समाज के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा देवाभाऊ रजक योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर भाजपा उद्योग आघाड़ी के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद वाकोडकर ने घोषणा की कि लाभार्थियों को सात दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा नागपुर जिले में 200 लघु उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य धोबी समाज के युवाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में उद्योग आघाड़ी के सहसंयोजक विश्वजीत देशपांडे, हरीश भाटिया, डॉ. माधवी देशमुख, अभिषेक गजन, पंकज सिंह, सुधीर नाईक, इंद्रजीत राव, विक्रम देशपांडे, रामप्रसाद दांड, संजय कावडे, सतीश सोमाणी, समीर बाकरे, सुधीर घोडेस्वार, महिपाल सिटी, भगवान पाडळे, अनिल यशवंते, राजेंद्र तापड़िया सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा उद्योग आघाड़ी के पदाधिकारियों ने विशेष परिश्रम किया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad