भारी बारिश के बावजूद भी सैकड़ों मुंबई प्रवासी उत्तराखंडियों ने एयरपोर्ट पर किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया गर्मजोशी से स्वागत

5 साल का कार्यकाल पूर्ण करने पर आज धामी का सत्कार करेंगी
नवी मुंबई. उत्तराखंड के युवा एवं ओजस्वी मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी आज दोपहर को जैसे ही नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में पहुंचे मुंबई उत्तराखंडियों ने भारी बारिश की परवाह किए बगैर सीएम का गर्मजोशी के बीच स्वागत किया इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन को भी थोड़ी बहुत दिक्कत उठानी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि आज शाम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 6 जुलाई को शाम 6 बजे से सिडको एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर वाशी, नवी मुंबई में रखा गया है ।

प्रवासी उत्तराखंड परिषद के उपाध्यक्ष पूरन चंद्र नैनवाल प्रवासियों ने इस कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। नैनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में श्री धामी ने पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जगह जगह मुख्यमंत्री का सम्मान हो रहा है। संवाद के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जितने भी काम हुए हैं उनकी चर्चाएं सीधे विदेशों तक हुई हैं पूरे देश भर में विभिन्न राज्यों के लोगों ने उनके कार्यों की सराहना की है।नकल विरोधी कानून हो या राज्य में,समान नागरिक संहिता सीए लागू करने का निर्णय, सशक्त भू -कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में उनकी सरकार ने जो कर दिखाया वह काबिले तारीफ रहा।नैनवाल ने संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रवासी संस्थाओं से सहयोग की अपील की है।
