Blog

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है पहाड़ी प्रवाशी सोसाइटी

मुंबई – मुंबई के उत्तराखंडियों की सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था पहाड़ी प्रवाशी सोसाइटी ने भायंदर में स्कूली जरुरत मंद छात्रों को बड़ी संख्या में नोटबुक वितरण की।

इपिछले 19 महीनों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर मानव सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। संस्था ने अब तक लगभग 60 जरूरतमंद मामलों में सहायता प्रदान करते हुए करीब 22 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया है।सोसाइटी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की शिक्षा, शुल्क एवं अध्ययन सामग्री के लिए सहायता दी गई, वहीं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहयोग भी उपलब्ध कराया गया।

जरूरतमंद परिवारों को राशन, आपातकालीन आर्थिक सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर उनके जीवन को संबल देने का प्रयास किया गया।मानवीय संवेदनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए संस्था ने पांच गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित लोगों तक सहायता पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।संस्था के अध्यक्ष हयात राजपूत ने कहा, “हमारा प्रयास है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।”सोसाइटी के कार्यों में महासचिव नरेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष किशोर भट्ट, सलाहकार शेखर उपाध्याय एवं बलवंत मनराल, प्रदीप रावत, श्रीमती पुष्पा बिष्ट एवं राधा बंगारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button