प्रधानमंत्री नेहरू को 12 सालों में सिर्फ दो देशों से अवार्ड मिले . वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अब तक 33 देशों ने अवार्ड दिए – मिहिर कोटेचा

मुंबई – पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को उनके 12 सालों के कार्यकाल में सिर्फ दो देशों से अवार्ड मिले थे और उसके बाद प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को भी बहुत कम देशों से अवार्ड मिले वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 33 वां अवार्ड कल मिला है यह कहना है महाराष्ट्र भाजपा के कोषाध्यक्ष और मुलुंड भाजपा के विधायक मिहिर कोटेचा का जो वे ईशान्य मुंबई जिला भाजपा की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के उल्लेखनीय कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
मिहिर कोटेचा ने कहा कि गोवा में वहां के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर” सम्मान प्रदान किया गया। यदि अब तक के सभी सम्मानों का लेखा-जोखा देखें, तो विभिन्न देशों द्वारा मोदीजी को कुल 33 अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिए जा चुके हैं।मैं अपने सभी विरोधियों से एक प्रश्न पूछना चाहता हूँ। क्या किसी को यह ज्ञात है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को कितने देशों ने सम्मानित किया था ?सन् 1947 से 1964 तक उन्हें केवल दो देशों द्वारा सम्मान प्राप्त हुए थे। इंदिरा गांधी को भी कुछ सम्मान मिले थे, किंतु आज जितने सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राप्त हुए हैं, उतने किसी भारतीय प्रधानमंत्री को नहीं मिले।कोटेचा ने कहा कि यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं हैं, बल्कि विश्व समुदाय द्वारा भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रभाव का प्रमाण हैं। आज विश्व भारत की प्रगति को देख रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार कर रहा है। जब वे किसी देश की यात्रा पर जाते हैं, तो वहाँ के लोगों और सरकारों को यह विश्वास होता है कि वे विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रतिनिधि हैं और भारत को नई ऊँचाइयों की ओर ले जा रहे हैं।इसी कारण विभिन्न देश उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित करते हैं। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात सहित अनेक अरब देशों ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए हैं। यह एक महत्वपूर्ण घटना है, उन्होंने विपक्षियों को आड़े हाथों में लेते हुए कहा कि कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात जैसे मुस्लिम बहुल देशों ने भी उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा है।आज हम यह सब देख रहे हैं। ये सम्मान केवल किसी व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती शक्ति, वैश्विक प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर उसके बढ़ते प्रभाव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वस्थ्य लाभ और लंबी आयु के लिए महाआरती आयोजन कर रहे हैं साथ ही साथ घर घर जाकर स्थानीय लोगों को मोदी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दे रहे हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिपक दलवी, बृहन्मुंबई महानगरपालिका स्टेंडिंग कमेटी के चेयरमैन प्रभाकर शिंदे,श्री यादव,नगरसेविका दीपिका घाग, नगरसेविका डॉ हेतल गाला मोरवेकर, समेत भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।