Blog

गोवा में शिवसेना का सुदृढ़ संगठन बनाने की प्रक्रिया तेज

गोवा में शिवसेना के मजबूत संगठन और विस्तार को लेकर शिवसेना की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

गोवा प्रतिनिधि

पणजी (गोवा), 8 जून। गोवा में शिवसेना (एकनाथ शिंदे)के संगठनात्मक विस्तार को गति देने के मकसद से गोवा के पणजी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें हिंदू हृदय सम्राट श्री बालासाहेब ठाकरे तथा धर्मवीर आनंद दिघे के विचारों और सिद्धांतों को आधार बनाकर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व और मार्गदर्शन में गोवा में पार्टी के विस्तार की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर तथा शिवसेना सचिव संजय मोरे के मार्गदर्शन में गोवा में संगठन सुदृढ़ीकरण की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव साइना एनसी की विशेष भागीदारी रही।

इस अवसर पर बैठक में उपेंद्र गावकर, काशीनाथ मायेंकर, दक्षिण गोवा जिला प्रमुख गणबा नाईक, उत्तर गोवा जिला प्रमुख सुनील सांतिनेजकर, कुशावती जिला प्रमुख सुहास खांडोलकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य गोवा में शिवसेना के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के आधार का विस्तार करना तथा राज्य में पार्टी की सक्रिय उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button