Header Ad
Hindi News / Blog

वृक्ष गणना में सहयोग करें मुंबईकर . मुंबई में वृक्ष गणना का वैज्ञानिक अभियान की शुरुआत

Article Top Ad

मुंबई में वृक्ष गणना का वैज्ञानिक अभियान प्रारंभ, नागरिकों से सहयोग की अपील

मुंबई – बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वृक्ष प्राधिकरण विभाग द्वारा इस वर्ष महानगर में व्यापक स्तर पर वृक्ष गणना अभियान प्रारंभ किया गया है। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना का क्रियान्वयन निजी कंपनी SAAR IT Resources के सहयोग से किया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत आधुनिक तकनीकी उपकरणों की सहायता से शहर के प्रत्येक वृक्ष का वैज्ञानिक अभिलेखन किया जाएगा। वृक्षों की प्रजाति, आयु, स्वास्थ्य तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का सूक्ष्म अध्ययन कर डिजिटल रूप में डेटा संकलित किया जाएगा, जिससे शहरी पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिल सके।महानगरपालिका का प्रयास है कि इस वृक्ष गणना में अधिकाधिक वृक्षप्रेमियों, पर्यावरण विशेषज्ञों, वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों, उद्यान विभाग के अधिकारियों तथा अन्य इच्छुक विभागीय कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

इसी उद्देश्य से वीर माता जिजाबाई भोसले उद्यान में एक प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।इसके अतिरिक्त विभिन्न महाविद्यालयों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में राम निरंजन झुनझुनवाला कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कर इस पहल को सशक्त समर्थन प्रदान किया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वृक्षों की वैज्ञानिक गणना की प्रक्रिया, उनकी प्रजातियों की पहचान, आयु एवं स्वास्थ्य के आकलन की विधियाँ, तथा इस कार्य में प्रयुक्त आधुनिक उपकरणों एवं मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।

मुंबई महानगर पालिका के उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वृक्ष गणना के लिए नियुक्त प्रगणकों को अपने परिसरों एवं सोसायटी में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि यह पर्यावरणीय पहल सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```