सुनील गावस्कर की गरिमामय उपस्थिति में ” महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैम्पियंस लीग का शानदार शुभारंभ [क्रिकेट जगत की कई हस्तियां रही मौजूद

‘महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग’ को देंगे ऊंचाइयां
राकेश निर्मोही एवं प्रवीन चंद ठाकुर
मुंबई – महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज मुंबई के एमसीए क्लब, बीकेसी में ‘महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग’ (MTCCL) का भव्य शुभारंभ समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस विशेष कार्यक्रम में भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एकनाथ सोलकर फाउंडेशन और रोज मर्क लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस लीगकार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन अल्टिमेट इवेंट मेकर्स की पल्लवी नायर द्वारा किया गया।

महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग (MTCCL) टेनिस बॉल से खेली जाने वाली एक प्रीमियम राज्यस्तरीय क्रिकेट लीग है,
जिसमें फ्रेंचाइज़ी मॉडल और खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली अपनाई जाएगी।

वर्ष 2026 में शुरू होने वाले पहले सीज़न का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।

इस लीग के मुकाबले DD Sports और Waves पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।कप्तानों, मेंटर्स और मुख्य चयनकर्ताओं की घोषणा भी की गई।
लीग के संस्थापकों द्वारा मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया तथा Crickbro प्लेटफॉर्म का भी शुभारंभ किया गया। ITCSF के सभी सदस्यों को भी का पंजीकरण Crickbro
