Blog

ठाणे के बुनियादी ढांचे को नई दिशा दे रही है सरकार – एकनाथ शिंदे

100 से अधिक विकासकों ने लिया प्रदर्शनी में भागीदारी अनेकों नये प्रोजेक्ट आ रहे हैं ठाणे में

प्रवीन चंद ठाकुर की रिपोर्ट

ठाणे |CREDAI MCHI ठाणे यूनिट द्वारा आयोजित 23वें रियल एस्टेट एवं हाउसिंग फाइनेंस एक्सपो का भव्य शुभारंभ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करकमलों से बालकुम स्थित दोस्ती वेस्ट काउंटी परिसर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर रियल एस्टेट जगत के दिग्गजों, बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों तथा नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष “नवीन और विकसित ठाणे” का दूरदर्शी विज़न प्रस्तुत करते हुए कहा कि कभी लोग कहा करते थे— “पुणे में क्या कमी है”, किंतु अब समय आ गया है कि गर्व से कहा जाए— “ठाणे में कोई कमी नहीं है।”

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार का एकमात्र संकल्प जनहित और विकास है। हमारा उद्देश्य जनता को वह सब देना है, जिसकी उन्हें आवश्यकता है। इसी संकल्प के साथ “ठाणे पैटर्न” आने वाले वर्षों में देश के लिए आदर्श विकास मॉडल सिद्ध होगा।

हर वर्ग के लिए आवास का अवसर शिंदे ने जानकारी दी कि इस वर्ष एक्सपो में 50 लाख रुपये से लेकर 12 करोड़ रुपये तक के विविध आवासीय विकल्प उपलब्ध हैं।

इससे मध्यमवर्गीय परिवारों से लेकर उच्च आय वर्ग तक, प्रत्येक नागरिक के लिए अपने सपनों का घर पाने का सुनहरा अवसर निर्मित हुआ है।

उन्होंने कहा कि सड़क, मेट्रो और पॉड टैक्सी के समन्वित विकास से आने वाले समय में यातायात समस्या पर निर्णायक नियंत्रण प्राप्त होगा।ठाणे के बुनियादी ढांचे को नई गति देने का काम सरकार कर रही है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि घोड़बंदर रोड को 300 फीट तक विस्तारित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस मार्ग पर एलिवेटेड रोड, कोस्टल रोड तथा MMRDA द्वारा तीन विशाल पुलों का निर्माण किया जा रहा है।

ठाणे इस्टेट एजेंट एसोसिएशन अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रही है इस अवसर पर एक सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन भी किया जाने वाला है। ठाणे इस्टेट एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में ठाणे चहुंमुखी विकास पर चर्चा होगी

गायमुख क्षेत्र को ग्रामीण अंचलों से जोड़ते हुए “न्यू ठाणे” विकसित किया जाएगा, जिससे शहर पर यातायात का दबाव कम होगा और विकास के नए द्वार खुलेंगे।

जल परिवहन और सौंदर्यीकरण परियोजनाएँ शिंदे ने कहा कि ठाणे में वॉटर ट्रांसपोर्ट सेवा प्रारंभ करने की योजना पर भी कार्य जारी है। साथ ही सेंट्रल पार्क, गायमुख चौपाटी तथा अन्य अनेक परियोजनाओं के माध्यम से शहर का स्वरूप तीव्र गति से बदल रहा है।

इस अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य और भाजपा युवा नेता निरंजन डावखरे के हाथों किया गया इस अवसर पर सभी क्षेत्रों के गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही

अवसर पर ,ठाणे मनपा महापौर शर्मिला पिंपळोलकर, उपमहापौर कृष्णा दादू पाटिल, नगरसेवक संजय भोईर,जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल, दोस्ती ग्रुप के राजूभाई गरोडिया, MCHI ठाणे शाखा के अध्यक्ष सचिन मिरानी, बोरकर रियल्टी के संजय बोरकर, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेन्द्र धिंग्रा,संजय भोईर, डेवलपर जय बोरा सहित अनेक प्रतिष्ठित डेवलपर्स, बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारी तथा ठाणेकर नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।ठाणे विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसरयह एक्सपो केवल आवासीय प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आधुनिक, सुव्यवस्थित और समृद्ध ठाणे के भविष्य का परिचायक बनकर उभरा है।

अंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button