Blog

शिवसेना ने कभी जाति – पांति की राजनीति नहीं की.
इसलिए हम पर अल्पसंख्यकों का विश्वास बना रहा – फाटक

शिवसेना ने कभी जाति -पांति की स्थानीय स्तर पर राजनीति नहीं की. हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि यहां सभी समुदाय प्रेम और विश्वास की भावना में बंधे रहें, अपने-अपने रोजगार में आगे बढ़े. अल्पसंख्यकों के साथ हमारा और शिवसेना के हमारे मुख्य नेतृत्व महाराष्ट्र के लाडले भाई पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी का हमेशा मजबूत विश्वास का संबंध रहा है यह कहना था शिवसेना उपनेता पूर्व विधायक रविन्द्र फाटक का

जो वे ठाणे मनपा प्रभाग 19 के शिवसेना उम्मीदवारों के पक्ष में हजूरी स्थित आयोजित सभा में बोल रहे थे। फाटक ने विश्वास जताया कि अल्पसंख्यकों का अनमोल वोट उनको ही मिलेगा।

इस अवसर पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि महाराष्ट्र के लाडले पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ी सूझ- बूझ के साथ आपको आपके लाडले पूर्व नगरसेवक दिये हैं और इन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत से क्षेत्र के लोगों की एक एक समस्याओं पर ध्यान दिया है। मैं समझता हूं कि आने वाले समय में ये लोग चुनकर आने के बाद दुगनी गति से पिछले सालों में जो काम अधूरे छूटे हैं उन्हें पहले पूरा करेंगे।



उल्लेखनीय है कि शिवसेना ने वार्ड नंबर 19 अ पूर्व नगरसेविक सौ मिनल मुकुंद संखे 19 ब से पूर्व नगरसेविका सौ नम्रता भोसले,19क से कार्य सम्राट पूर्व नगरसेवक विकास रेपाले और 19ड से राजेन्द्र सदानंद फाटक को चुनाव ए मैदान में उतारा है।

जिन्होंने घर- घर जाकर स्थानीय मतदाताओं से संपर्क किया और भविष्य में ठाणे के विकास में अपने क्षेत्र को आगे लाने के लिए अपनी और अपने पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई है।
इस अवसर पर बहुसंख्या में अल्पसंख्यकों के चुनिंदा लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button