वार्ड 50 तन्वी बनी जागरूक लोगों की पसंद.
मशाल लेकर गोरेगांव का अंधेरा करुंगी दूर- तन्वी राव
वार्ड 50 में सशक्त युवा और शिक्षित नेतृत्व की दरकार पूरी करेगी तन्वी राव
आर के निर्मोही ( कार्यकारी संपादक द्वारा प्रस्तुत)
शैलेन्द्र श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार

मुंबई महानगरपालिका का चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह अपने वार्ड के भविष्य, अपने बच्चों के कल और अपने जीवन की गुणवत्ता तय करने का अवसर भी है। गोरेगांव पूर्व का वार्ड क्रमांक 50 मेहनतकश नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों का एक जीवंत क्षेत्र है। इस वार्ड में ऊंची इमारतें, आलीशान होटल्स, मॉल्स, स्पोर्ट्स क्लब्स से लेकर झुग्गी बस्तियों के क्षेत्र भी शामिल हैं यहां की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छ प्रशासन और जवाबदेह नेतृत्व की अपेक्षा कर रही है। इसी विश्वास और संकल्प के साथ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से युवा तन्वी राव वार्ड क्रमांक 50 से चुनावी मैदान में उतरी हैं।
● सर्वांगीण विकास का लक्ष्य
शिक्षित, जागरूक और जमीनी स्तर से जुड़ी उम्मीदवार के रूप में तन्वी राव का उद्देश्य है सर्वांगीण विकास जो केवल वादों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारा जाए ताकि लोग उसका लाभ उठाकर संतुष्ट हों।
तन्वी राव इस क्षेत्र के लिए नई नहीं है। वह इसी वार्ड में ही रहती है और यहां के शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के उप विभाग प्रमुख हैं। दिनेश राव को जनसेवा के लिए इलाके का घर-घर पहचानता है और पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को तगड़ी शिकस्त देकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार उन्होंने नेतृत्व की कमान अपनी होनहार सुपुत्री तन्वी राव के हाथों में सौंपी है। तन्वी राव गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की डायरेक्टर भी है और वहां के महिला विभाग की अध्यक्ष भी हैं।ठ तन्वी को स्थानीय समस्याओं की गहरी समझ है।

● जनता के बीच रहने की तैयारी
तन्वी राव का स्पष्ट मानना है कि समस्याओं का समाधान कार्यालयों में बैठकर नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर, मौके पर निरीक्षण कर और समयबद्ध कार्रवाई से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वे नियमित वार्ड के दौरे, नागरिक संवाद और प्रशासन पर निरंतर निगरानी को अपनी कार्यशैली का आधार बनाएंगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा युवाओं को रोजगार दिलाने और बच्चों को डिजिटल शिक्षा में प्रबल बनाने पर उनका फोकस रहेगा। महिलाओं तथा बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म स्थापित करके वे सबके संपर्क में रहेंगी। तन्वी ने याद दिलाया कि कोविड महामारी ने यह सिद्ध कर दिया कि मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी आवश्यक है। तन्वी राव वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाने, नियमित मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य योजनाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोबाइल हेल्थ सेवाएं शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
● स्वच्छता पर विशेष ध्यान
वार्ड क्रमांक 50 की जनता रोजमर्रा की जिन समस्याओं से जूझ रही है, उनमें जलभराव, जर्जर सड़कें, अव्यवस्थित फुटपाथ, अनियमित कचरा उठाव, गंदे नाले और ट्रैफिक की समस्या प्रमुख हैं। झोपड़पट्टी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी और पुनर्विकास की धीमी प्रक्रिया भी चिंता का विषय रही है। केशरबाई चाल, वाशरी हिल, भोलेदेव मंदिर के आसपास, शंकरनगर, चिंचोलीगाँव, भीखीबाई चाल आदि उनके वार्ड में स्लम के इलाके हैं। अपनी पार्टी का जिक्र करते हुए तन्वी राव ने कहा कि स्वच्छता शिवसेना (उबाठा) की पहचान रही है। वार्ड को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने के लिए आधुनिक कचरा प्रबंधन, समय पर नालों की सफाई, नियमित फॉगिंग और नागरिकों की भागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

● डिजिटल शिक्षा पर जोर
शिक्षा के क्षेत्र में उनका लक्ष्य है कि मनपा और सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, पुस्तकालयों का विकास और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए शैक्षणिक सहायता मुहैया कराया जाए। उनका मानना है कि शिक्षित युवा ही आधुनिकता और सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
● महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों पर फोकस
तन्वी राव महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता मानती हैं। पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स, सुरक्षित सार्वजनिक स्थान, महिला सहायता केंद्र, स्वरोजगार प्रशिक्षण और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन उनके एजेंडे का हिस्सा है।
युवाओं के लिए खेल मैदानों का विकास, जिम और खेल सुविधाएं, कौशल विकास केंद्र, करियर मार्गदर्शन और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि वार्ड का युवा आत्मनिर्भर बन सके।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर सेंटर, नियमित स्वास्थ्य जांच, बैठने की व्यवस्था वाले उद्यान और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की भी ठोस योजना है।

● पारदर्शिता, इमानदारी और जवाबदेही तेजतर्रार इरादों और मिलनसार स्वभाव की मृदुभाषी तन्वी राव बताती है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दल की परंपरा रही है जनता के बीच रहकर काम करना। तन्वी राव का वादा है कि हर नागरिक की शिकायत सुनी जाएगी, उसका समयबद्ध समाधान होगा और विकास कार्यों की जानकारी जनता के साथ साझा की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख और पारदर्शिता उनके नेतृत्व की पहचान होगी।