Blog
भांडुप के वार्ड क्रमांक 112 से मिली श्रेया शेट्टी को कांग्रेस की उम्मीदवारी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस बहुजन विकास ने भांडुप के वार्ड क्रमांक ११२ से
एडवोकेट श्रेया राकेश शेट्टी को उम्मीदवारी दी है
एडवोकेट श्रेया
एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता और ज़मीनी स्तर पर सक्रिय जननेत्री के रूप में काफी समय से काम कर रही हैं ।
उल्लेखनीय है कि श्रेया के पति महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता और मुंबई कांग्रेस में महासचिव हैं पिछले विधानसभा चुनावों में राकेश शेट्टी मुलुंड विधान सभा चुनाव में भाजपा को तगड़ी
टक्कर दे चुके हैं।

स्थानीय मुलुंड और भांडुप उपनगर की तमाम सभी समस्याओं को समय-समय पर उन्होंने उठाया है ।