धनुष-बाण की ताकत जनता ने दिखाई, शिंदे ने जताया आभार
विकास नहीं – उबाठा के लिए मुंबई सिर्फ सोने के अंडे देने वाली मुर्गी
शिवसेना के नवनिर्वाचित नगरसेवकों और नगराध्यक्षों का एकनाथ शिंदे के हाथों सम्मान

मुंबई पिछले पच्चीस सालों तक सत्ता में रही उबाठा के लिए मुंबई सिर्फ सोने के अंडे देने वाली मुर्गी थी, ऐसी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उबाठा को घेरते हुए कहा की कोविड काल में खिचड़ी घोटाला, फर्जी कोविड सेंटर और बॉडी बैग जैसे घोटाले करने वालों को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए। नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष को संबोधित करते हुए अपनी भूमिका रखी।

नवनिर्वाचित नगराध्यक्षों का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह मुंबई के स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना ने विकास, जनसेवा और आम आदमी के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है।इस कार्यक्रम में शिवसेना के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष, नगरसेवक और बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद थे।
नगर परिषद चुनाव के नतीजों से यह साफ हो गया है कि शिवसेना का विस्तार महाराष्ट्र के कोने कोने तक हुआ है ,घर-घर धनुष्यबाण पहुँचाने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शिवसेना का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहा। विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना का प्रदर्शन अन्य दलों की तुलना में बेहतर रहा। उन्होंने कहा, कम सीटों पर चुनाव लड़कर ज्यादा सीटें जीतना भी एक अच्छा स्ट्राइक रेट है। उन्होंने आगे कहा कि जिन इलाकों में शिवसेना का कोई विधायक नहीं है, वहां भी पार्टी के नगर अध्यक्ष चुने गए हैं। राज्य में अब तक शिवसेना के ६२ नगराध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं और यह संख्या जल्द ही ७० तक पहुँचेगी। इनमें शिवसेना की ३३ लाडली बहनें नगराध्यक्ष पद पर चुनी गई हैं।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने उबाठा और महाविकास आघाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर परिषद चुनाव में उबाठा ने पहले ही हार मान ली थी और अपने कार्यकर्ताओं को अकेला छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, जो घर बैठ गए थे, उन्हें महाराष्ट्र की जनता ने हमेशा के लिए घर बैठा दिया।
एकनाथ शिंदे ने महाविकास आघाड़ी के तीनों पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा की महाविकास अघाड़ी के जितने नगराध्यक्ष चुने गए उससे ज्यादा शिवसेना के है इसकी वजह यह है की शिवसेना जमीन से जुड़ी है और आम लोगो से अटूट रिश्ता है जो टूट नहीं सकता। शिवसेना को हराना नामुमकिन है।उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले महानगरपालिका चुनावों में भी महायुति का भगवा पूरे राज्य में लहराएगा।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब अपने काम से दिया। उन्होंने कहा कि ढाई साल तक लगातार किए गए विकास कार्यों को महाराष्ट्र की जनता ने देखा और उसी का नतीजा है कि विधानसभा चुनाव में महायुति को २३२ सीटें मिलीं। शिंदे ने कहा कि ‘लाड़ली बहन योजना का कई लोगों ने विरोध किया था, लेकिन उन्होंने अपना वादा निभाया और योजना को शुरू की ,एकनाथ शिंदे भावुक होते हुए आगे कहा कि करोड़ों लाड़ली बहनों का लाडला भाई बनना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और महिलाओं का समर्थन ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है और इसी भरोसे पर आगे भी काम किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर में ‘आरोग्य आपके द्वार’ अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने ‘शासन आपके द्वार’ अभियान शुरू किया था, जिससे राज्य के करीब साढ़े पांच करोड़ नागरिकों को लाभ मिला था। उसी तर्ज पर अब स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक सीधे पहुँचाने के लिए यह नया अभियान शुरू किया जा रहा है।