Blog

ब्राइट गुजराती- मारवाड़ी एक्सीलेंस अवार्ड 2025 में सितारों की भीड़

ब्राइट मल्टीमीडिया के आयोजन में गुजराती – मारवाड़ी समाज की कई हस्तियां हुई सम्मानित

मुंबई – विज्ञापन आउटडोर मिडिया के क्षेत्र में अग्रणीय “ब्राइट मल्टीमीडिया”ने पहली बार ब्राइट गुजराती- मारवाड़ी एक्सीलेंस अवार्ड का पहला सम्मान समारोह भारी भीड़ भाड़ के साथ समापन हुआ
गुजराती – मारवाड़ी उत्कृष्टता पुरस्कार, 2025 गोरेगांव के पाँच सितारा वेस्टिन होटल में बड़े भव्य- दिव्य स्तर पर आयोजित था ।

जिसमें गुजराती और मारवाड़ी गणमान्य व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया ।

इस आयोजन में’गुजराती फिल्मों का वर्तमान और भविष्य’ विषय पर एक गहन चर्चा हुई। टीवी-9 के एसोसिएट एडिटर चिराग शाह के साथ, गुजराती और हिंदी फिल्म कलाकार मनोज जोशी, प्रसिद्ध गुजराती कलाकार हितेन कुमार, भक्ति राठौड़, निर्माता-निर्देशक जेडी मजीठिया, अभिलाष घोड़ा और ओजस राव रावल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस समारोह में गुजराती फिल्मों और धारावाहिकों के कई प्रसिद्ध कलाकार, गुजराती और मारवाड़ी उद्योगपति और व्यापारी उपस्थित थे। मनोज जोशी को “भारतीय सिनेमा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” पुरस्कार – हितेन कुमार “गुजराती सिनेमा में प्रतिष्ठित अभिनेता पुरुष पुरस्कार” जे.डी. मजेठिया “भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान.. पुरस्कार – मानव गोहिल “वर्ष का उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (जलेबी रॉक्स)” – कोमल ठक्कर “वर्ष का प्रेरक व्यक्तित्व” पुरस्कार – रश्मि
फूड द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में कई कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद थे। देसाई को “मोस्ट पॉपुलर एक्टर अवार्ड (मोम तने नहीं समझे) से सम्मानित किया गया . उर्वशी उपाध्याय को “आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन टेलीविजन” अवार्ड से सम्मानित किया गया सना सुल्तान को “स्टाइल क्वीन ऑफ डिजिटल स्पेस” अवार्ड से सम्मानित किया गया

ओजस रावल को “बेस्ट कॉमिक रोल – (महारानी) अवार्ड से सम्मानित किया गया भक्ति राठौड़ को पीपुल्स चॉइस बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड (पुष्पा इम्पॉसिबल) से सम्मानित किया गया इसके अलावा कई गुजराती मारवाड़ी उद्योगपतियों को अलग-अलग क्षेत्रों में पुरस्कारों से सम्मानित किया इस अवसर पर जैन समाज के समाजसेवी और
एसआरए के तहत बहुत कम समय में अधिक से अधिक लोगों को उनका सपनों का घर दिलाने वाले धीरेन शाह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विभिन्न प्रायोजकों में सेजल मी रियल्टी, ज़मीन प्राइवेट लिमिटेड (लैंड डील पार्टनर), मालाबार गोल्ड (ज्वेलरी पार्टनर), रियासत (एथनिक वियर पार्टनर), फ्लोरेंस्या फ्रेगरेंस पार्टनर) और समाजसेवी सौरभ मेहता मौजूद थे ।

ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के सीईओ मुकेश शर्मा
कहा कि यह एक सशक्त यात्रा की शुरुआत मात्र है। हमारा उद्देश्य हर साल लोगों के लिए इस तरह का गुजराती मनोरंजन और गुजराती मारवाड़ी उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह प्रस्तुत करना और गुजराती संस्कृति, प्रतिभा और कई सफल हस्तियों की कहानियों को प्रस्तुत करके उनका उत्साहवर्धन करना है। यह पहला गुजराती-मारवाड़ी उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह 60 से अधिक श्रेणियों के पुरस्कारों के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button