Blog

संघ की कार्यकारिणी की बैठक में तय होगा शताब्दी पर्व के कार्यक्रमों की रुपरेखा

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर मंथन करेगी संघ की कार्यकारिणी

जबलपुर, २८ अक्टूबर

कचनार सिटी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक जबलपुर जिले में आयोजित की जा रही है।

यह बैठक कार्तिक शुक्ल अष्टमी, नवमी व दशमी तदनुसार 30 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी। संघ दृष्टि से भारत के 46 प्रान्तों से 407 कार्यकर्ता बैठक में अपेक्षित हैं। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा अन्य 6 सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सहित सभी 11 क्षेत्रों एवं 46 प्रान्तों के संघचालक, कार्यवाह क शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि गृह संपर्क अभियान योजना के अंतर्गत हर प्रांत में 25 से 40 दिन का अभियान होगा। स्वयंसेवक कुछ साहित्य, जिसमें पत्रक एवं पुस्तिकाएँ लेकर घर-घर जाएंगे। पंच परिवर्तन का संदेश कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण युक्त जीवनशैली, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य, इन विषयों को लेकर गृह संपर्क होगा।

बैठक में बस्ती और मंडल स्तर पर होने वाले हिन्दू सम्मेलन, जिला स्तर पर प्रमुख नागरिक गोष्ठी, खण्ड/नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठक, युवाओं के लिए कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। पंच परिवर्तन के विषय को लेकर समाज की सज्जन शक्ति, संघ कार्य समर्थन करने वाले लोग, विशिष्ट लोग, विशिष्ट संस्थाएँ, मठ -मंदिर, सामाजिक संस्थाएँ, शैक्षणिक संस्थाएँ, व्यवसायिक संस्थाएँ, सभी से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button