Header Ad
Hindi News / Blog

नालासोपारा में छठ पूजा महापर्व हर्षोल्लास से सम्पन्न

Article Top Ad

छठ पूजा उपासकों के आगे नतमस्तक दिखे नेताओं की फौज

.सभी दलों के मान्यवरों की रही उपस्थिति.

नालासोपारा – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नालासोपारा सेवा समिति, जय ओम सेवा संस्था, आस्था एकता संस्था, भारतीय जनता पार्टी और छठ माता सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. ओमप्रकाश दुबे की अध्यक्षता में अचोले तालाब, गालानगर तालाब और मोरेगांव तालाब पर दो दिवसीय सार्वजनिक छठ पूजा महापर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।


पिछले 35-36 वर्षों से नालासोपारा वसई विरार क्षेत्र में छठ पूजा कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से आयोजित होते आ रहे हैं। इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया।


पहले वसई विरार महानगर पालिका द्वारा किसी झील तालाब, नदी, समुद्र आदि प्राकृतिक जल स्रोतों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी गई थी, इसलिए पालघर जिला के सांसद डाॅ. हेमंत सावरा, पालक मंत्री गणेश नाईक के मार्गदर्शन में नालासोपारा विधायक राजन नाईक, वसई विधायक स्नेहा दुबे पंडित, बोईसर विधायक विलास तरे ने नगर आयुक्त और पुलिस आयुक्त से चर्चा की और उन्हें छठ पूजा के धार्मिक और सामाजिक महत्व को समझाया। उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि इस पूजा के दौरान मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जाता है, इसलिए जल स्रोत को नुकसान नहीं होगा और किसी भी तरह से कोई प्राकृतिक नुकसान नहीं होगा। इसलिए, हर साल की तरह पारंपारिक तरीके से छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति मिल गई।


यह पूजा सोमवार 27 अक्टूबर 2025 की शाम से मंगलवार 28 अक्टूबर 2025 की सुबह तक जारी रही। पूजा के दौरान भक्तों ने 27 तारीख को सूर्यास्त और 28 तारीख को सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इन धार्मिक कार्यक्रमों में वसई – नालासोपारा – विरार की महिलाओं और अन्य भक्तों ने छठी मैया का आशीर्वाद लिया।
संतोष स्वाइन, नीरज तिवारी, अरुण सिंह, शशिकांत तेलंगे, ऋषभ तिवारी, गोविंदा शर्मा, हरिओम शर्मा, विनोद पांडे, आशा गुप्ता, छावि श्रीवास्तव, निर्वाणिक वत्स, प्रसन्नजीत सरकार, पवन देवळेकर, राजेश गुप्ता, उमेश जी, त्रिपाठी जी, चंदन स्वाइन, अनिता मौर्या, मोहित भारद्वाज, अवधेश मिश्रा, अमित चौहान, किशोर चौहान, रश्मी तिवारी, अखिलेश दुबे, राकेश मायावंशी आदि कलाकारों ने अचोले, मोरेगाव, गालानगर तीनो तालाबों पर छठ गीत और भक्ति संगीत गाकर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया।
पालघर जिला सांसद डाॅ. हेमंत विष्णु सावरा, नालासोपारा के विधायक राजन बाळकृष्ण नाईक, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटिल, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र पाटिल, जिला महासचिव जोगेंद्रप्रसाद चौबे,उपाध्यक्ष अभय कक्कड, देवराज सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकज देशमुख, शशिकांत दुबे, कुणाल गुप्ता, आशुतोष पाटील एवं सामाजिक क्षेत्र से डाॅ. राममिलन पांडे, जिलाजीत मिश्रा, जयकेशव दुबे, अनिरुद्ध तिवारी आदि मान्यवर उपस्थित थे. वसई विरार महानगर पालिका के भूतपूर्व महापौर रुपेश जाधव ने उपस्थित रहकर शुभकामनाएं दी.
श्री. नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे, ट्रस्टी नरेश दुबे, नालासोपारा सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश दुबे, नालासोपारा सेवा समिति के सचिव नवलकिशोर मिश्रा इनके मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आस्था एकता संस्था के अध्यक्ष अमित ओमप्रकाश दुबे, सचिव विशाल जयप्रकाश दुबे, और ऋषभ मिश्रा, आशुतोष रोकड़े, वशिष्ठ शुक्ला, विशेष पाटील, नकुल खटाते, दीपक माने एवं मोरेगाव से दिलीप रावत, अशोक यादव, मुन्ना परदेसी , मानसिंह राजपूत , अरुण रावत, मुन्ना विश्वकर्मा, अनिल रावत,दिवाकर धूरिया, राज यादव, चंदन रावत इन्होने कड़ी मेहनत की।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```