Politics

लोकशाही, न्याय और समानता पर पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूत करेगा चिंतन शिविर – सुनील तटकरे

नागपुर, १८ सितम्बर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे ने गुरुवार को आयोजित पत्रकार परिषद में जानकारी दी कि पार्टी का आगामी चिंतन शिविर लोकतंत्र, न्याय और समानता के सिद्धांतों पर आधारित अपनी वैचारिक नींव को और अधिक मजबूत करेगा।

यह शिविर शुक्रवार सुबह ९:३० बजे नागपुर में प्रारंभ होगा। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं सांसद प्रफुल पटेल, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे, वरिष्ठ नेता एवं अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबळ सहित सभी मंत्री, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पदाधिकारी और लगभग ५०० प्रतिनिधि सहभागी होंगे।

तटकरे ने स्पष्ट किया कि यह शिविर पार्टी पार्टी के लिए आत्ममंथन और विचार-विमर्श का अवसर है। उन्होंने कहा, “हम केवल अंदरूनी समीक्षा नहीं कर रहे, बल्कि जनता की उम्मीदों और ज़रूरतों के अनुसार पार्टी की नीतियाँ तय करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इस शिविर में पार्टी की विचारधारा, मूल मूल्य, आज की चुनौतियाँ, जनता तक हमारी बात पहुँचाने की योजना, संगठन को मज़बूत करने और भविष्य की तैयारी पर चर्चा होगी।”

छत्रपती शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने विदर्भ की संतरा नगरी नागपुर को इस शिविर का आयोजन स्थल चुना है। वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रफुल पटेल ने इस निर्णय का स्वागत किया है और उनके नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकारी शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह शिविर इम्प्रेस पैलेस, नागपुर में आयोजित होगा।

पत्रकार परिषद में सुनील तटकरे के साथ पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं विधायक शिवाजीराव गर्जे, मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे, प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, नागपुर जिलाध्यक्ष शिवराज गुजर, शहराध्यक्ष अनिल अहिरकर, प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत पवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button