Header Ad
Hindi News / India

ओबीसी आरक्षण को प्रभावित नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री

Article Top Ad

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पुणे में ओबीसी आरक्षण को प्रभावित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ओबीसी के विकास और ओबीसी समाज को मुख्यधारा में लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस आज पुणे के पुरंदर तहसील के भिवाड़ी में आद्यक्रांतिवीर राजे उमाजी नाइक की 234वीं जयंती समारोह को संबोधत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत ओबीसी आरक्षण को प्रभावित नहीं होने देंगे। सरकार ओबीसी के विकास और ओबीसी समाज को मुख्य धारा में लाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार की नीति दृढ़ है। हम एक का छीनकर दूसरे को नहीं देना चाहते। हम वह नहीं करेंगे जो अंग्रेजों ने किया था।
फडणवीस ने कहा कि मराठा आरक्षण देते समय ओबीसी को झटका नहीं लगेगा। 1948 तक मराठवाड़ा में अंग्रेजों का शासन नहीं था, बल्कि निज़ाम का शासन था। मराठवाड़ा के रिकॉर्ड हैदराबाद गजट में थे। अब हमने कहा है कि जिनके पास रिकॉर्ड होंगे उन्हें प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘जब तक ओबीसी को मुख्यधारा में नहीं लाया जाता, उनका विकास नहीं होगा। जब तक ओबीसी का विकास नहीं होगा, शिव का कार्य पूरा नहीं हो सकता। किसी के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।’

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सूबे में हैदराबाद गजट लागू किया है, जिससे मराठा समाज के जो लोग कुनबी जाति के होंगे, उन्हें कुनबी जाति प्रमाणपत्र मिलेगा। इसे लेकर ओबीसी समाज के कुछ नेता भ्रम फैला रहे हैं। इसी वजह से मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया है कि इससे ओबीसी समाज का नुकसान नहीं होगा।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```