Header Ad
Hindi News / Crime

किसने किया राजा पर पहला वार, कहां खड़ी थी सोनम; क्राइम सीन से लौटी मेघालय पुलिस ने सब

Article Top Ad

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सियेम ने कहा कि हत्या वाली जगह पर फिर से क्राइम सीन बनाने के बाद कई चीजें साफ हुई हैं। अब हमारे सामने एक क्लियर पिक्चर है। एसपी विवेक सियेम

मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (SIT) आज सोनम रघुवंशी समेत बाकी आरोपियों को लेकर क्राइम सीन पहुंचा था। एसआईटी टीम ने सोहरा में आरोपी सोनम रघुवंशी और तीन अन्य की मौजूदगी में फिर से क्राइम सीन बनाया। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सियेम ने कहा कि हत्या वाली जगह पर फिर से क्राइम सीन बनाने के बाद कई चीजें साफ हुई हैं। अब हमारे सामने एक क्लियर पिक्चर है। एसपी विवेक सियेम ने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल की गई एक और धारदार दरांती (Machete) अभी तक बरामद नहीं नहीं हुई है।

पहले किसने किया था वार?

विवेक सियेम ने कहा,”एसआईटी ने आज कई जगहों का दौरा किया ताकि यह फिर से देखा जा सके कि आरोपियों ने यह कैसे किया। हमने उस पार्किंग स्थल से शुरुआत की जहां उन्होंने अपने दोपहिया वाहन रखे थे। हम व्यूप्वाइंट पर गए और हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था,इसका पता लगाया। उन्होंने बताया कि 23 मई के दिन तीन वार किए गए थे,पहला विशाल ने,दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया था। हमने यह सुनिश्चित कर लिया है कि एक और धारदार दरांती अभी भी बरामद की जानी बाकी है। आरोपी ने फिर से दिखाया कि उन्होंने दरांती कैसे फेंकी। एसडीआरएफ (SDRF) दूसरे हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है।”

सोनम दूर हट गई थी

मीडिया से बात करते हुए एसपी विवेक सियेम ने यह भी बताया कि राजा रघुवंशी के फोन को हत्या के बाद पहले सोनम रघुवंशी और फिर विशाल ने नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने कहा,”हमने पता लगा लिया है कि राजा के मोबाइल फोन का क्या हुआ था। इसे सोनम ने नुकसान पहुंचाया और फिर विशाल ने। यह पूरी बात दोहराई गई और यहां से उनका बाहर निकलना भी।” उन्होंने आगे कहा,”हमने पुष्टि की है कि पीड़ित को हथियार से मारा गया था। पहला वार विशाल उर्फ विक्की ने किया था। जब राजा को मारा गया और खून निकला,तो सोनम उस जगह से हट गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया।”

बाद में,एएनआई (ANI) से बात करते हुए विवेक सियेम ने कहा,”सोनम ने पहले ही अपराध कबूल कर लिया है। आज हमने क्राइम सीन बनाकर देखा कि वह कहां खड़ी थी,उसकी क्या भूमिका थी,सब कुछ आज सामने आ गया है। तीनों लोगों ने राजा की हत्या की और सोनम वहीं खड़ी थी। उसने फोन तोड़ दिया। यह सब पहले से तय था। उन तीनों ने उसके शव को फेंक दिया।”

पांचों सलाखों के पीछे

मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजा एक नवविवाहित व्यक्ति थे जो अपने हनीमून पर मेघालय आए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में उनकी पत्नी,.सोनम रघुवंशी और चार अन्य शामिल हैं:आकाश राजपूत,विशाल सिंह चौहान,राज सिंह कुशवाहा और आनंद। राजा रघुवंशी का शव 2 जून को सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक खाई में मिला था। सोनम बाद में वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग के किनारे एक ढाबे के पास मिली थी। इंदौर,मध्य प्रदेश के रहने वाले यह दंपति,मेघालय की हनीमून यात्रा के दौरान लापता हो गए थे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```