Header Ad
Hindi News / Jharkhand

अब उत्पाद सचिव मनोज कुमार से ACB करेगी पूछताछ, बढ़ सकती है कई अधिकारियों की मुश्किल

Article Top Ad

रांची में शराब घोटाला मामले में एसीबी उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के सचिव मनोज कुमार से पूछताछ करेगी। उन पर एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने और अवैध वसूली के आरोप हैं। एसीबी ने पूर्व आयुक्त अमित प्रकाश से भी पूछताछ की पर एसीबी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। अब और अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

राज्य ब्यूरो, रांची। शराब घोटाला मामले में सोमवार को उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के सचिव मनोज कुामर से एसीबी पूछताछ करेगी।

एसीबी को अब तक की छानबीन में उत्पाद सचिव मनोज कुमार के रिश्तेदार के बारे में भी जानकारी मिली है। उनपर भी पूरे राज्य में एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री करवाने और अवैध वसूली कराने के बिंदुओं सहित विभाग में जारी अनियमितता के आरोपों के बिंदु पर पूछताछ होनी है।

शुक्रवार को अमित प्रकाश पहुंचे एसीबी कार्यलय

शुक्रवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व आयुक्त उत्पाद सह पूर्व महाप्रबंधक जेएसबीसीएल अमित प्रकाश एसीबी कार्यालय पहुंचे।

एसीबी ने उन्हें समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था। एसीबी ने उनसे फर्जी बैंक गारंटी का मामला उजागर होने के बावजूद दोनों प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन व विजन के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने के मामले में पूछताछ की।

यह भी पूछा गया कि प्लेसमेंट एजेंसियों पर बकाया की वसूली का क्या प्रयास किया। प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मियों का मानदेय भुगतान क्यों नहीं हुआ।

यह भी पूछा गया कि प्लेसमेंट एजेंसियों पर बकाया की वसूली का क्या प्रयास किया। प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मियों का मानदेय भुगतान क्यों नहीं हुआ।

पूरे राज्य में एमआरपी से अधिक मूल्य पर हो रही शराब की बिक्री रोकने की दिशा में क्या कार्रवाई की। राजस्व वसूली, विधि व्यवस्था, अवैध वसूली सहित विभिन्न मुद्दों पर एसीबी ने उनसे पूछताछ की है।

एक दिन पहले ही उन्होंने उत्पाद विभाग से सूचना के अधिकार के तहत 1200 पन्नों का कागजात लिया था, जिसके आधार पर उन्होंने एसीबी के सवालों का सामना किया। उन्होंने क्या जवाब दिया, यह सामने नहीं आ पाया है। सूचना है कि एसीबी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```