Header Ad
Hindi News / Uttarakhand

होटल, पार्किंग, बस सर्विस… नैनीतील-कैची धाम जा रहे हैं? तो पहले सबकुछ जान लीजिए

Article Top Ad

15 जून को उत्तराखंड के पवित्र कैची धाम में होने वाले स्थापना दिवस महोत्सव में भारी संख्या में श्रदालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां कर ली हैं। अगर आप भी कैची धाम या नैनीताल

कैंची धाम के स्थापना दिवस (15 जून) को लेकर तैयारियां जारी हैं। वहीं, बाबा नीब करौरी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। इस बार स्थापना दिवस पर करीब तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

होटल और गेस्ट हाउस हुए फुल

भवाली से कैंची धाम तक के सभी होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे में एडवांस बुकिंग हो गई हैं। अब 15 जून तक होटलों या होम स्टे में बुकिंग नहीं हो पाएगी। मंदिर में बुधवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। इस साल स्थापना दिवस का दिन रविवार को पड़ने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटकों के धाम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। मालपुए बनाने का काम शुरू हो चुका है। धाम के पास की सड़क में श्रद्धालुओं की कतार को मैट बिछाई जाएगी। श्रद्धालुओं ने पहले ही कैंची धाम से भवाली तक के होटल पहले ही बुक हो गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया नगर व आसपास के 100 से अधिक होटल 15 जून तक पैक हैं। भक्तों ने एक माह पहले से बुकिंग कराई थी। स्थिति यह है कि श्रद्धालुओं को हल्द्वानी के होटलों में ठहराया जा रहा है।

14 की सुबह से शुरू होगी शटल सेवा

15 जून को होने वाले कैंची मेले के लिए परिवहन विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। परिवहन विभाग श्रद्धालुओं को मेले में शामिल होने में परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए शटल सेवा का संचालन किया जाएगा। आरटीओ (प्रवर्तन) गुरुदेव सिंह ने बताया कि 14 जून से कैंची मंदिर के लिए सुबह 5 बजे से सेवा शुरू कर दी जाएगी। बताया कि शटल सेवा में जाने वाले यात्रियों से सरकार की ओर से वाहनों के पूर्व में निर्धारित दरों के मुताबिक टिकट लिया जाएगा।

प्रशासन ने तैयारियां की पूरी

सेनिटोरियम बाईपास में बुधवार को एडीएम विवेक रॉय और आरटीओ गुरदेव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान टैक्सी चालक, मालिकों से मुलाकात कर कैंची धाम स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले में शटल सेवा के संचालन को लेकर चर्चा की गई।

एडीएम विवेक रॉय ने कहा कि चालकों की समस्या का निस्तारण किया गया। शटल वाहनों में पीली कलर की पट्टी लगाई जाएगी। कोई भी निर्धारित सीट से अधिक लोगों को नहीं बैठाएगा। सभी शटल वाहन फॉरेस्ट बैरियर से घूमकर वापस आएंगे। कहा कि कोई भी नशा कर वाहन नहीं चलाएगा, तय किराया ही लोगों से लिया जाएगा। 15 जून की रात तक सभी श्रद्धालुओं को वापस भवाली व अन्य पार्किंग स्थलों तक वापस लाने तक शटल सेवा संचालित रहेगी। बताया कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में 80 शटल वाहन, बस स्टेशन में 50, भीमताल में 40 बस और 60 वाहन शटल से चलेंगे। ग्राफिक एरा से 30 बस शटल में चलेंगी, भवाली से 80 से अधिक शटल वाहन चलेंगे। भवाली रोडवेज स्टेशन परिसर में दोपहिया वाहनों को खड़ा किया जाएगा। पालिका भवाली के साथ किच्छा, दिनेशपुर से फैब्रीकेटेड शौचालय मंगाए गए हैं। भीमताल में सिडकुल के सहयोग से लाइट लगवा दी है। आरटीओ गुरुदेव सिंह ने कहा कि प्रशासन व परिवहन विभाग ने तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं को लाने ले जाने को व्यवस्था की है। हल्द्वानी तक बसें चलाई जाएंगी। बुधवार को भी बसें शटल सेवा में चलाई हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```