Header Ad
Hindi News / World

पाकिस्तान रक्षा खर्च में 18 प्रतिशत की वृद्धि करेगा: रिपोर्ट

Article Top Ad


इस्लामाबाद। पाकिस्तान की गठबंधन सरकार भारत के साथ तनाव के कारण अगले बजट में रक्षा खर्च में 18 फीसदी की वृद्धि कर इसे 2,500 अरब रुपये से अधिक करने की तैयारी कर रही है।

मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट में

यह जानकारी दी गई। सरकार एक जुलाई से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष से पहले जून के पहले सप्ताह में 2025-26 का बजट पेश करने की तैयारी में है।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बजट मामलों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी आर्थिक टीम से मुलाकात की।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```