Header Ad
Hindi News / Prayagraj

नए साल में योगी, फडणवीस, हेमंत बिस्वा की बढ़ेगी लोकप्रियता, इन ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

Article Top Ad

ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष गणना के आधार पर प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने कहा कि बृहस्पति आम तौर पर एक साल में राशि परिवर्तन लाता है, इस साल तीन बार लाएगा, जो धर्म का सहारा लेंगे, कही न कही नुकसान में रहेंगे।

प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने कहा कि नए साल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और असम के सीएम हेमंत बिस्वा की लोकप्रियता में तेजी से उछाल आएगा। उन्होंने यह बात नए साल में देश का राजनीतिक मिजाज कैसा रहने वाला है, प्रश्न के जवाब में कही

देहरादून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। ज्योतिष गणना के आधार पर प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने कहा कि बृहस्पति आम तौर पर एक साल में राशि परिवर्तन लाता है, इस साल तीन बार लाएगा, जो धर्म का सहारा लेंगे, कही न कही नुकसान में रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तेजी से लोकप्रियता बढ़ेगी। धर्म का प्रभाव बढ़ेगा, इससे घटना, दुर्घटनाएं होंगी, सनातन संस्कृति विश्व में प्रभावशाली होगी व प्रधानमंत्री और मजबूत होंगे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```