Header Ad
Hindi News / Dehradun

छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Article Top Ad

पुरोला/बड़कोट। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल बड़कोट और पुरोला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।रविवार को बड़कोट में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत और मेजर विवेक रावत ने किया। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय में सांस्कृतिक, खेलकूद आदि एक्टिविटी भी जरूरी है। इससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इसके साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला रावत ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या सबके सामने रखी। इस मौके पर शिक्षिका सुषमा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

उधर, पुरोला में साहित्यकार महावीर रंवाल्टा ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों से अपनी बोली भाषा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रवांई, जौनसारी, जौनपुरी व गढ़वाली गीतों पर प्रस्तुति दी। साथ ही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फुटबाल, बैडमिंटन आदि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम व छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

प्राचार्य उत्तम सिंह चौहान ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत कर अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एस चौहान, एस कैंतुरा, एस जोशी, करण सिंह बिष्ट, देवी बिजल्वाण, रविंद्र सजवाण, पूरण सिंह बुटोला, डाॅ. अर्चना असवाल, डाॅ. अर्चना असवाल, सुभद्रा जोशी आदि मौजूद रहे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```