Header Ad
Hindi News / Blog

राहुल गांधी पर साधा सीधा निशाना और महायुती को चुनाव जीताने की अपील की- राजनाथ सिंह

Article Top Ad

राहुल गांधी पर साधा सीधा निशाना और महायुती को चुनाव जीताने की अपील की- राजनाथ सिंह

मुंबई –
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में जनहित के अच्छे कार्य हुए हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के साथ साथ धनुष-बाण को भी चुनाव जिताने की अपील केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की है। उन्होंने परिश्रम संस्था द्वारा बीकेसी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद साधा। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उद्योगपति लल्लन तिवारी, विधायक राजहंस सिंह और एडवोकेट अखिलेश चौबे मौजूद थे। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक आशिष शेलार भी शुरुआत में मंच पर मौजूद थे।

कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व और एडवोकेट अखिलेश चौबे के संयोजन में परिश्रम संस्था द्वारा बीकेसी में आयोजित इस कार्यक्रम में महामुंबई परिसर से बड़ी संख्या में सभी क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। जिसमें यूपी के विधायक रमेशचंद्र मिश्रा, विधायक दिनेश सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह (योगायतन),
सिंगरामऊ के राजा के प्रपौत्र कुॅवर मृगेंद्र सिंह (शिवबाबा), उद्योगपति राहुल तिवारी, राजेंद्र सिंह (हिंदी हाईस्कूल, घाटकोपर), उत्तर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनिता विजय सिंह, महिला एडवोकेट ग्रुप की वैदिका चौबे, डॉ शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध हिंदीभाषिक लोग उपस्थित थे। इसी तरह से उद्योगपति शारदा सिंह, अखिलेश सिंह, डॉ राम दुबे, सीए विजय त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. कृष्णा तिवारी, एड. वैदिका चौबे, संदीप पांडे, अमित मिश्रा, कृपाशंकर पाण्डेय, डॉ. राधेश्याम तिवारी, ह्दयनारायण मिश्रा, योगेंद्र संघवी सहित सभी क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

राजनाथ सिंह का राहुल गांधी से दो टूक सवाल :-
रक्षा मंत्री सिंह ने कांग्रेस को फटकारते हुए कहा कि देश की जनता को गुमराह करके सरकार बनाई जा सकती है, परंतु देश नहीं बनाया जा सकता है। इसलिए कांग्रेस को जनता को गुमराह करने का काम बंद करना चाहिए। देश की जनता को गुमराह कर राजनीति नहीं करने की सलाह कांग्रेस को देते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- जातिगत जनगणना करा कर सभी को आरक्षण देने की बात कांग्रेस कर रही है। 2011 में जब एक बार जातिगत जनगणना हुई थी तो एक लाख से ज्यादा जातियां, गोत्र-उपगोत्र सामने आये थे। इसके बाद कुछ साल पहले सामाजिक कल्याण विभाग ने ऐसा सर्वे कराया तो कई हजार पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सामने आईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के सामने एक ब्लू प्रिंट लेकर आना चाहिए कि जातिगत जनगणना कराने के बाद वह किस जाति को कितना आरक्षण देने वाली है। और बाद में देश में इस पर आम सहमति भी बननी चाहिए। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जातिगत जनगणना की बात कर लोगों को गुमराह और देश का माहौल खराब करना चाहती है। देश में जातिगत जनगणना कराने की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मांग पर केंद्रीय रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस से दो टूक सवाल पूछा है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि आखिर वह जातिगत जनगणना करा कर क्या करना चाहती है?

प्रधानमंत्री मोदी के कारण दुनिया ने भारत को गंभीरता से लेना शुरू किया :-
2014 में जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इस सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता। पहले भारत अंतर्राष्ट्रीय फोरम पर जब कुछ बोलता था तो भारत को जितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए था उतना नहीं लिया जाता था। परंतु नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जब भारत अंतर्राष्ट्रीय मंच कुछ बोलता है, तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत आखिर बोल क्या रहा है। केंद्र में मोदी की सरकार बनने से पहले भारत धन-दौलत के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर था, परंतु नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस मामले में भारत अब छलांग लगाकर पांचवे स्थान पर आ गया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ राज्य ऐसे रहे जहां चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुकुल आया, परंतु महाराष्ट्र व हरियाणा सहित कुछ राज्य ऐसे रहे जहां चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं आये थे। परंतु जब हाल ही में लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा का चुनाव हुआ तब भाजपा वहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हुई। इससे स्पष्ट है कि जनता का मूड लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश में बदला है।

-झारखंड में मैंने 10 से 15 चुनावी सभाओं को विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संबोधित किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र में भी माहौल लोकसभा चुनाव की तुलना में बहुत ही ज्यादा अनुकूल हुआ है। पार्टी को पूरा भरोसा है कि यहां भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```