Header Ad
Hindi News / Blog

तीव्र विकास की गारंटी है घोषणा पत्र -पीयूष गोयल

Article Top Ad

महायुति ही सत्ता में आएगी; जनता महाविनाश आघाड़ी को सबक सिखाएगी

मुंबई – भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र 2029 तक राज्य के विकास का एक व्यापक दृष्टिकोण और इस दिशा में गतिशील कार्रवाई का आश्वासन है। महायुति सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के विकास के लिए काम कर रही है। महायुति सरकार राज्य के लोगों के जीवन को उज्जवल और आसान बनाने के लिए काम कर रही है।

सोमवार को एक पत्रकार परिषद में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि विकसित महाराष्ट्र के लिए महाराष्ट्र में फिर से महायुति सरकार की जरूरत है। भाजपा मीडिया सेंटर में इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सैयद जफर इस्लाम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये , प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे। जनता के मन में सदा ही भ्रम निर्माण करके अपना राजनैतिक स्वार्थ साधने की कोशिश करने वाली महाविनाश अघाड़ी की पराजय निश्चित होने कारण विधानसभा चुनाव में जनता अघाड़ी को सबक सिखाएगी और महायुति की ही सरकार लाएगी, ऐसा विश्वास श्री पीयूष गोयल ने व्यक्त किया।


गोयल ने कहा कि

केंद्र की एनडीए सरकार के सहयोग से महायुति सरकार तीन गुना गति से आगे बढ़ रही है और तीन गुना परिणाम हासिल कर रही है। लोग इसका अनुभव कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को नई ऊर्जा के साथ-साथ विकास के नए पंख भी दिए हैं। हमारी सरकार केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए तत्पर है।

इसलिए जनता को महाविनाश अघाडी के वादों पर कोई भरोसा नहीं है, जो कोई भी वादा पूरा नहीं करती। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस जिन राज्यों में सत्ता में है, वहां उसने एक भी वादा पूरा किए बिना किसानों और युवाओं को गुमराह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविनाश आघाड़ी की हार निश्चित है और महायुति का भविष्य उज्ज्वल है। उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए गोयल ने “मुख्यमंत्री पद के लालच में बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व विचारों को तिलांजलि दे दी” इस प्रकार की तिखी आलोचना की। उद्धव ठाकरे ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के बारे में राहुल गांधी से दो वाक्य बुलवाने चाहिए, यह उनसे बिल्कुल नहीं हो पाएगा। इसलिए यह भी साफ है कि महाभकास अघाड़ी में उनकी एक नहीं चल रही। ऐसा भी इस अवसर पर गोयल ने कहा।यह देश तभी सुरक्षित रहेगा जब देश के 140 करोड़ लोगों के सामूहिक विकास की बात होगी,ऐसा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मानना है।

धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर विभाजन स्वीकार नहीं करते। हम सबको एकत्रित लेकर चलते हैं इसलिए हमें सबका साथ मिल रहा है

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```