Header Ad
Hindi News / Blog

महाराष्ट्र की जनता विकास और डबल इंजन सरकार की पक्षधर-डा धन सिंह रावत

Article Top Ad

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षामंत्री डॉ धन सिंह रावत को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है. उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने और केंद्र में भी एनडीए की सरकार होने फायदे दोनों मंत्री मुंबई, ठाणे, और पालघर में उत्तराखंड प्रवासियों की बहुल्यता वाले विधानसभा सभा में प्रचार कर हैं.

उत्तराखंड राज्य स्थापना के दिन डॉ धन सिंह रावत ने भांडुप विधानसभा महायुति शिवसेना के उम्मीदवार अशोक पाटिल के पक्ष में सभा को संबोधित किया। भांडुप उत्तराखंड समाज द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रजोत्सव में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

प्रवासी उत्तराखंडियों का अपनी माटी से अटूट लगाव देखकर मन अत्यंत मंत्री रावत ने प्रफुल्लित होकर राज्य में जारी विकास कार्यों को सिलसिलेवार तरीके से पेश किया और राज्य और केंद्र में एक गठबंधन की सरकार के लाभ गिनाए।इस अवसर पर के. एस. पंवार , मुंबई भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के महेंद्र सिंह गुसाई , राजेंद्र शर्मा ,सीए आर एस नेगी ,सुरेंद्र भंडारी जी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जबकि शाम को वे ठाणे के देवभूमि सांस्कृतिक कला मंडल के उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शरीक होकर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधानसभा क्षेत्र में प्रवासियों के बीच लंबे समय तक रहे।
एकनाथ शिंदे को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

जबकि कल
महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान डॉ रावत मुम्बई में पहाड़ी नेटवर्किंग ग्रुप मुंबई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। जोगेश्वरी ईस्ट महायुति प्रत्याक्षी श्रीमती मनीषा रविंद्र वाईकर जी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की रावत ने अपील की।

रावत ने अपने भाषण में ज़ोर देकर कहा कि

महाराष्ट्र की देवतुल्य जनता इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है और परिवारवादी, भ्रष्टाचारी एवं राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने हेतु तत्पर भी है

Article Inline Ad
Article Bottom Ad

```html
🔔
Get Latest News Updates
Allow notifications to receive the latest news and important updates.
```